Manav Sampada Portal 2024 – मानव संपदा पोर्टल यूपी @ehrms.upsdc.gov.in पर लॉगिन कैसे करें?

Manav Sampada Portal 2024 - मानव संपदा पोर्टल यूपी @ehrms.upsdc.gov.in पर लॉगिन कैसे करें?

Manav Sampada Portal 2024: हर राज्य की राज्य सरकार अपने राज्य के लोगों के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग योजनाएं लाते रहती हैं। चाहे वह आम जनता के लिए हो या फिर सरकारी कर्मचारियों के लिए। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) की शुरुआत कर दी है। इस पोर्टल की शुरुआत सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए की गई है। इस पोर्टल की शुरुआत डिजिटलीकरण के अंतर्गत की गई है। 

इस पोर्टल के जरिए यूपी के सरकारी कर्मचारी नियुक्ति, छुट्टी, स्थानांतरण आदि के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ इस पोर्टल के जरिए शिकायत सुविधा, वेतन सुविधा, प्रदर्शन का मूल्यांकन, भर्ती सेवाएं आदि का लाभ उठा सकते हैं। मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://ehrms.nic.in/ है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://ehrms.upsdc.gov.in/ है। मालूम हो कि eHRMS पोर्टल पर 20 राज्यों के 780 डिपार्टमेंट रजिस्टर्ड हैं, जिसकी जानकारी आपको मानव संपदा पोर्टल पर मिल जाएगी। 

पोर्टल का लाभ उठाने के लिए आपको पंजीकरण करने की कोई जरूरत नहीं है और न ही इसमें पंजीकरण की कोई व्यवस्था है। चूंकि कर्मचारी अपने लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से डायरेक्ट लॉगिन कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको Manav Sampada Portal UP के बारे में सभी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप आसानी से इसका लाभ ले सकते हैं। हमने अपने इस ब्लॉग में आगे मानव संपदा पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं? के साथ ही साथ मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? के बारे में भी बताया है। 

यह भी देखे: शाला दर्पण पोर्टल | सौर कृषि आजीविका योजना | sso id rajasthan

मानव संपदा पोर्टल 2024 क्या है? – What is Manav Sampada Portal 2024?

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश की शुरुआत की है, जिसकी आधिकारिक वेबसाइट https://ehrms.upsdc.gov.in/ है। यह पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है, जिसके जरिए राज्य के सरकारी कर्मचारी कई सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन घर बैठे उठा सकते हैं।

इस पोर्टल के जरिए नियुक्ति, छुट्टी और स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। साथ ही साथ कई अन्य सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इन सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। यह पोर्टल कर्मचारियों को तीव्र और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करके उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। उत्तरप्रदेश मानव संपदा पोर्टल निगरानी, नियोजन, भर्ती, पोस्टिंग, पदोन्नति, स्थानांतरण, सेवा इतिहास के रखरखाव आदि में मदद करता है।

यह भी देखे: Rajasthan SSO ID क्या होती है?  | मोबाइल से नई एसएसओ आईडी कैसे बनाएं?

manav sampada up Portal ehrms.upsdc.gov.in – मानव संपदा पोर्टल यूपी 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के चौथे सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की मूल शिक्षा परिषद द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई थी कि अब शिक्षक तथा गैर शिक्षण कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मानव संपदा पोर्टल को लॉन्च किया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत एमएचआरडी (HHRD) की मदद से की है। इस पोर्टल की मदद से शिक्षक तथा गैर शिक्षक कर्मचारी छुट्टी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सिर्फ छुट्टी ही नहीं बल्कि वह कई अन्य सेवाओं का भी लाभ ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की इस पोर्टल के जरिए शिक्षक तथा गैर शिक्षक कर्मचारी निम्नलिखित कारणों से छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • चाइल्ड केयर लीव
  • मेटरनिटी लीव
  • मिसकैरेज अली
  • मेडिकल लीव
  • कैजुअल लीव आदि।

यह भी देखे: Rajasthan SSO ID: पंजीकरण, लॉगिन प्रक्रिया, जन आधार आईडी नंबर कैसे अपडेट करें?

मानव संपदा पोर्टल का उद्देश्य – Objective of Manav Sampada Portal

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल की शुरुआत राज्य के कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए की गई है। इस पोर्टल को लॉन्च करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से छुट्टी की जानकारी देने की सुविधा प्रदान करना है। मालूम हो कि इस पोर्टल पर कर्मचारियों से जुड़े कई डेटा भी एकत्रित किए जाते हैं और इनकी मदद से सरकार को रिकॉर्ड बनाने में काफी आसानी होती है।

यूपी सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए की है। इसकी शुरुआत महत्वपूर्ण रिपोर्ट जमा करने, नियुक्ति, छुट्टी या स्थानांतरण जैसी जानकारी प्राप्त करने अथवा कार्यालय को देने के लिए की गई है। इसकी वजह से लोगों का समय बच रहा है और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की मानव संपदा पोर्टल पर मौजूद अधिकतम सेवाओं की जानकारी हमने नीचे दे रखी है।

यह भी देखे: राजस्थान आपकी बेटी योजना | फ्री मोबाइल योजना आवेदन प्रक्रिया

मानव संपदा पोर्टल पर कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं? – What services are available on Manav Sampada Portal?

मानव सम्पदा पोर्टल पर कई सारी सेवाएं उपलब्ध हैं और इन सेवाओं का लाभ इस पोर्टल पर लॉगिन करके आसानी से लिया जा सकता है। इस पोर्टल पर लॉगिन करने का तरीका हमने आगे अपने इस ब्लॉग में बारीकी से बताया है। हालांकि उससे पहले इस पोर्टल पर मौजूद कुछ जरूरी सेवाओं के बारे में जान लीजिए। 

मानव संपदा पोर्टल कैसे काम करता है?- How does Manav Sampada Portal work?

मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है, जोकि कर्मचारियों को उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवरणों का प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान करता है। यह पोर्टल मानव संसाधन (HR) की तरह काम करता है और मानव संसाधन प्रबंधन से संबंधित सेवाएं देता है। 

इस पोर्टल पर किसी भी चीज के आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध की गई है और आवेदन का फॉर्मेट सरकार द्वारा बनाया गया है। इस पोर्टल पर आवेदन करने के बाद अगर किसी कर्मचारी को रिपोर्टिंग ऑफिसर से जवाब प्राप्त नहीं हुआ है तो वह अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर दोबारा से रिक्वेस्ट भेज सकता है। इस पोर्टल पर किसी की विभाग के द्वारा काफी जल्दी जवाब दिया जाता है। 

यह भी देखे: राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना | इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

मानव संपदा सर्विस बुक लाभ – Manav Sampada Service Book Benefits

सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर कई सारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य सरकार इस पोर्टल पर मानव संपदा सर्विस बुक करने की सुविधा प्रदान करने के साथ ही साथ उसे देखना की सेवाएं भी प्रदान करती है। हालांकि मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन जाकर मानव संपदा सर्विस बुक देखने के लिए कर्मचारियों के पास एम्प्लोयी कोड होना जरूरी है, चाहे वह शिक्षक हों या गैर शिक्षण कर्मचारी हों। इस पोर्टल के जरिये आसानी से एम्प्लायर सर्विस बुक देखा जा सकता है। इस पोर्टल से जुड़ी अन्य जानकारी आपको आगे मिल जाएगी। 

मानव संपदा पोर्टल यूपी के क्या लाभ हैं? – What are the benefits of Manav Sampada Portal UP?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए मानव सम्पदा पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के कई सारे लाभ हैं और इन सभी लाभों के बारे में हमने आगे बताया है। 

  • मानव सम्पदा पोर्टल पर सभी विभागों द्वारा अपने यहां के कर्मियों व अफसरों का विवरण दर्ज किया गया है, जिससे उन्हें उनका रिकॉर्ड रखने में आसानी होती है। 
  • इस पोर्टल की मदद से राज्य के तमाम शिक्षक व अन्य सरकारी कर्मचारी छुट्टी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे उनके और सरकार दोनों के पास सारा डाटा सही तरह से रहेगा। 
  • सरकार ने मानव संपदा पोर्टल पर डॉक्टरों, कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों का डाटा भी फीड कराया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग को काफी आसानी हो रही है। 
  • मानव सम्पदा पोर्टल पर मौजूद सभी सुविधाओं का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर सभी प्रकार की छुट्टियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और उन्हें उनके सम्बंधित विभागों द्वारा स्वीकार भी किया जा सकता है। 

यह भी देखे: सौर कृषि आजीविका योजना (SKAY) 2024 | पीएम विश्वकर्मा योजना 2024

मानव संपदा पोर्टल के लिए पात्रता मानदंड – Eligibility criteria Manav Sampada Portal

मानव सम्पदा पोर्टल के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं और केवल उन्हें पूरा करने वाले ही इसका लाभ उठा सकते हैं।

  • उत्तर प्रदेश सरकार की मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश पर मौजूद सेवाओं का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी ही उठा सकते हैं। 
  • इसके अलावा केवल सरकारी कर्मचारी ही इस पोर्टल पर लॉगिन कर सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 
  • अगर कोई आम नागरिक है, तो वह इस पोर्टल का फायदा नहीं उठा सकता है। 
  • इस पोर्टल पर मौजूद किसी भी सेवा का लाभ केवल वही कर्मचारी ले सकता है, जिसका उसके विभाग द्वारा पंजीकरण किया गया है। 

मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? – How to apply for leave online on Manav Sampada Portal?

अगर आप मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग में काम करते हैं और इस पोर्टल के माध्यम से छुट्टी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कर सकते हैं। 

छुट्टी के आवेदन के लिए आप मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश (manav sampada portal up for leave application) पर आसानी से जा सकते हैं और इसके सभी चरणों की जानकारी कुछ इस प्रकार है। 

  • मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट यानी इसके पोर्टल पर जाना होगा, जोकि https://ehrms.nic.in/ है। 
  • इसके बाद आपको होम पेज पर कोने में राज्य का चयन करने का विकल्प दिखाई देगा, जिसमें आपको अपने राज्य का चयन कर लेना है। 
  • अगर आप सीधे उत्तर प्रदेश सरकार के मानव संपदा पोर्टल पर जाना चाहते हैं तो इस लिंक https://ehrms.upsdc.gov.in/ के माध्यम से जा सकते हैं। 
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको eHRMS Login के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • eHRMS Login के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप User Login के पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपने Department का चयन करने के बाद User Id, Password और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 
  • यह सारा प्रोसेस करने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आप इस पोर्टल में लॉगिन हो जाएंगे और आपको आपके सामने इस पोर्टल पर मौजूद सभी सेवाओं का विवरण दिख जाएगा। 
  • छुट्टी के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले Online Leave के विकल्प पर क्लिक करने के बाद Apply Leave के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको Select Reporting Officer के विकल्प पर क्लिक करने के बाद Add A Reporting Officer के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको एक फॉर्म मिल जाएगा, जिसमें आपको Online Service में Leave का चयन करने के बाद Designation का चयन करना होगा। 
  • यह करने के बाद आपको Reporting Officer में अपने सम्बंधित अधिकारी का नाम सेलेक्ट करके Save के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद वापस Online Leave के ऑप्शन पर जाकर Apply Leave के ऑप्शन पर क्लिक करना है है। 
  • अब आपको Leave Type का चयन करने के बाद तारिक का चयन करना है। यानी आपको कब से कब तक छुट्टी चाहिए। 
  • इसके बाद आपको Ground के ऑप्शन में उस कारण के बारे में बताना है, जिस वजह से आप छुट्टियां ले रहे हैं। 
  • यह करने के बाद आपको छुट्टी के दौरान का पता दर्ज करना होगा और अंत में सबमिट कर देना होगा। 
  • इसके बाद छुट्टियों के लिए आपका आवेदन फॉर्म जमा हो जाएगा और आवेदन के स्वीकृति या अस्वीकृति की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मिल जाएगी।

नोट – मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन करने के अलावा आप कई अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और उस सेवा का चयन करने के बाद आगे का प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके बाद आप उसका लाभ ले सकेंगे। हालांकि लॉगिन करने के लिए आपको User Id और पासवर्ड याद होना जरूरी है। 

मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? – How to login to Manav Sampada Portal?

मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन (Manav Sampada Portal Login) करने का तरीका बेहद ही सरल है, जिसके बारे में हमने आगे बताया है। लेकिन इस पर लॉगिन करने के लिए आपको User Id और पासवर्ड याद होना जरूरी है। हालांकि पासवर्ड भूलने पर आप फॉरगेट पासवर्ड कर सकते हैं। 

  • मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले इस पोर्टल पर जाना होगा। 
  • अगर आप मानव संपदा के मुख्य पोर्टल https://ehrms.nic.in/ पर जाते हैं तो आपको सबसे पहले अपने राज्य का चयन करना होगा। 
  • वहीं अगर आप उत्तर प्रदेश सरकार के मानव संपदा पोर्टल https://ehrms.upsdc.gov.in/ पर जाते हैं तो आपको सीधे eHRMS Login का विकल्प दिख जाएगा। 
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद सबसे पहले Department का चयन करना होगा और फिर User Id, Password व कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 
  • यह सारा प्रोसेस करने के बाद आप लॉगिन के बटन पर क्लिक करके इस पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं। 

मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन स्थिति कैसे देखें? – How to check Manav Sampada Portal Application Status? 

अगर आपने मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी या किसी अन्य चीज के लिए आवेदन किया है और अब आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं। 

  • मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन स्थिति चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://ehrms.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको होमपेज पर Public Window के विकल्प में Fact Sheet / P2 के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • यह करने के बाद आप रिपोर्ट्स के पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको Department, Organisation का चयन करने के बाद e-Hrms Code दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आप View Reports के बटन पर क्लिक करके आवेदन स्थिति देख सकते हैं। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग में मानव संपदा पोर्टल क्या है?, मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें? से लेकर मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? और मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? की सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप इस पोर्टल पर जाकर ले सकते हैं या स्थापना कार्यालय मानव सम्पदा नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको ऐसी ही किसी अन्य सरकारी योजना के बारे में जानना है तो हमारे वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। 

Read Also: Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana | Rajasthan Ration Card List 2024

मानव संपदा पोर्टल को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Manav Sampada Portal

प्रश्न: मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://ehrms.nic.in/ है। जबकि मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://ehrms.upsdc.gov.in/ है। 

प्रश्न: मानव संपदा पोर्टल का ऐप कैसे डाउनलोड करें? 

उत्तर: इसका ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले प्लेस्टोर या ऐपस्टोर पर जाना होगा। उसके बाद Manav Sampada Portal UP टाइप करना होगा या आप सीधे mSTHAPNA ऐप सर्च कर सकते हैं। mSTHAPNA ऐप मिलने के बाद आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रश्न: मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के आवेदन की जानकारी कैसे प्राप्त करें? 

उत्तर: अगर आपने छुट्टी के लिए आवेदन किया है और अब आप उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं। तो पोर्टल पर जाकर Fact Sheet / P2 के विकल्प पर क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी दर्ज करके कर सकते हैं। 

Read Also: www.mygkguru.in 2024 | Audioalter: A Comprehensive Guide | Gamerxyt.com Categories

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top