
योजना दूत भारती महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने के लिए राज्य के युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँच सके।
इस योजना के तहत लगभग 50,000 युवाओं की भर्ती की जाएगी, जो घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाएंगे। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया वर्ष 2024 से शुरू की गई है।
पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा ₹300 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी। योजना के अंतर्गत चयनित योजना दूतों को ₹10,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
Mukhyamantri yojana doot online apply, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता आदि की पूरी जानकारी आप इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी https://mahayojanadoot.org/ वेबसाइट पर जाकर भी प्राप्त की जा सकती है।
मुख्यमंत्री योजना दूत भारती का विवरण
नाम | मुख्यमंत्री योजना दूत |
पोस्ट का नाम | योजना दूत |
नौकरी की जगह | महाराष्ट्र राज्य |
रिक्तियों की संख्या | 50000 रिक्त पद |
वेतन | 10,000 प्रतिमाह |
आयु | 18 से 35 वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | योजना दूत |
मुख्यमंत्री योजना दूत भारती 2025: Overview
महाराष्ट्र सरकार द्वारा 9 जुलाई 2024 को योजना दूत भारती का पीडीएफ जारी किया गया था, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा 50,000 पदों के लिए महाआयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री योजना दूत भारती योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाई गई सरकारी योजनाओं का प्रचार और प्रसार करना है, जिससे सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। योजना का एक दूसरा उद्देश्य यह है कि 50,000 भर्तियां कर राज्य के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्यमंत्री जनकल्याण एवं महाराष्ट्र शासन की माहिती एवं राष्ट्रीय महासंचालन द्वारा योजना दूत भारती का आयोजन किया गया। और जल्दी ही इस प्रक्रिया में चयन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसलिए राज्य के बेरोजगार युवा उम्मीदवार जल्द से जल्द योजना में आवेदन करें।
प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर इस योजना के अंतर्गत एक योजना दूत भारती की जाएगी। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में 5000 लोगों के ऊपर एक योजना दूत की भर्ती का प्रावधान है।
योजना दूत की चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को ₹10,000 मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें यात्रा व्यय, भत्ता एवं अन्य खर्चे शामिल होंगे। इस योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों को योजना दूत के रूप में छह महीने का समझौता किया जाएगा। यह समझौता किसी भी हाल में छह महीने से अधिक नहीं होगा।
योजना दूत भारती के लिए पात्रता – Eligibility
मुख्यमंत्री योजना दूत भारती के लिए राज्य सरकार ने जीआर के अंतर्गत मापदंड/मानक जारी किए हैं। कोई भी व्यक्ति जो भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार है, और आवेदन करना चाहता है, उसे इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले निम्न मानकों में पात्र होना चाहिए।
- उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- योजना दूत भारती के लिए शैक्षिक योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- भर्ती योजना में इच्छुक उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार के पास अपना एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य का निवासी हो।
- उम्मीदवार के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
Also Read: जल निगम भर्ती | चिरंजीवी योजना | मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना
मुख्यमंत्री योजना दूत भरती 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़: Required Documents
मुख्यमंत्री योजना दूत भारती 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:
- नागरिकता का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- हामी पत्र
- स्नातक की डिग्री
- पासपोर्ट साइज फोटो
Also Read: मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ | बिहार सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेज़
Mukhyamantri Yojana Doot Online Apply – आवेदन प्रक्रिया
Mukhyamantri yojana doot online apply प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा लाई गई “योजना दूत भारती” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है – https://mahayojanadoot.org/

- वेबसाइट खोलने पर आपको ऑनलाइन अप्लाई का विकल्प चुनना होगा।

- आपके सामने योजना दूत रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना है।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, आपको मेनू पर जाकर “मुख्यमंत्री योजना दूत ऑनलाइन अप्लाई” के लिंक को क्लिक करके खोलना है।
- यहाँ पर आपके सामने योजना दूत भारती के लिए आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है, जैसे – नाम, पता इत्यादि।
- मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपना बैंक खाते का विवरण दर्ज करें।
- जानकारी एवं दस्तावेज़ ठीक से भर दिए गए हैं, यह सुनिश्चित कर लें और सबमिट का बटन दबाएँ।
Also Read: महतारी वंदना योजना | आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं | लाड़ली बहना योजना
मुख्यमंत्री योजना दूत भारती के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न:
1) मुख्यमंत्री योजना दूत भारती क्या है?
महाराष्ट्र राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए 50,000 युवाओं को इंटर्नशिप देने का प्रावधान है।
2) क्या है पूरी योजना?
महाराष्ट्र सरकार की इस योजना में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति को सूचना दूत के रूप में नियुक्त किया जाएगा। और शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक 5000 लोगों पर एक व्यक्ति की नियुक्ति होगी। यह योजना दूत आम जनता को सरकारी योजनाओं के बारे में डोर-टू-डोर अवगत कराएगा।
3) योजना दूत को कितनी सैलरी मिलेगी?
योजना दूतों को प्रतिमाह ₹10,000 का मानदेय महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाएगा।
4) योजना दूत योजना में आवेदन करने के लिए ज़रूरी पात्रता क्या है?
योजना दूत योजना में आवेदन करने के लिए व्यक्ति की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
किसी भी विषय में स्नातक की उपाधि आवश्यक है।
कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान आवश्यक है।
आधार लिंक बैंक खाते की डिटेल होनी चाहिए।
5) योजना दूत में युवाओं को क्या लाभ हैं?
अभ्यर्थी को सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त होता है।
वित्तीय सहायता मिलती है।
सरकारी योजनाओं का और सरकारी कार्य का अनुभव होता है।
कौशल विकास के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलता है।
यह समाज का वास्तविक अनुभव है।