E Shikshakosh Bihar Gov in Login: शिक्षको को शैक्षणिक योजनाओं का लाभ मिलेगा ई शिक्षाकोष पोर्टल पर

E Shikshakosh Bihar Gov in Login

बिहार राज्य सरकार ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ देने और उनकी उपस्थिति दर्ज करने के लिए ‘E Shikshakosh’ पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियों और शिक्षकों की जानकारी डिजिटल रूप से संग्रहीत की जाएगी, जिससे शिक्षक और विद्यार्थी एक-दूसरे की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

‘E Shikshakosh’ पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे वे इन योजनाओं का आसानी से लाभ उठा सकें। यदि आप बिहार राज्य में शिक्षक या विद्यार्थी हैं, तो इस पोर्टल के बारे में जानकारी होना आपके लिए आवश्यक है। इस लेख में हम आपको ई-शिक्षाकोष पोर्टल से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

E Shikshakosh पोर्टल बिहार क्या है?

E Shikshakosh पोर्टल राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगा। इस पोर्टल पर विद्यार्थियों की अकादमिक रिपोर्ट की जानकारी के साथ-साथ उनकी उपस्थिति का विवरण भी उपलब्ध होगा।

इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों की गतिविधियों के अनुसार उनकी अकादमिक रिपोर्ट में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के अलावा, शिक्षकों की पूरी जानकारी भी इस पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। शिक्षकों को अपने जीवन से संबंधित सभी विवरण इस पोर्टल पर दर्ज करने होंगे, और उसी जानकारी के आधार पर वे शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर सकेंगे।

साथ ही, बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा शुरू की जाने वाली सभी नई योजनाएं सबसे पहले ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जारी की जाएंगी, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को इन योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

Also Read: फ्री सिलाई मशीन क्या है? | जल निगम भर्ती क्या है? | चिरंजीवी योजना क्या है?

E Shikshakosh पोर्टल बिहार का अवलोकन

पोर्टल का नामE Shikshakosh पोर्टल बिहार
राज्यबिहार
लाभार्थीबिहार राज्य के शिक्षक और विद्यार्थी
लॉगिन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://eshikshakosh.bihar.gov.in/  

E Shikshakosh पोर्टल बिहार का उद्देश्य

ई-शिक्षाकोष पोर्टल शिक्षकों और विद्यार्थियों की समस्त जानकारी सरकार के समक्ष प्रस्तुत करता है, जिससे यह निर्धारित करना आसान हो जाता है कि किन शिक्षकों और विद्यार्थियों को कौन-कौन सी लाभकारी योजनाएँ दी जानी चाहिए।

इस पोर्टल पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति भी डिजिटल रूप में दर्ज की जाएगी। हाजिरी का ब्योरा शिक्षा बोर्ड के पास हर समय उपलब्ध रहेगा, जिससे वे आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई कर सकें।

इसके अलावा, E Shikshakosh पोर्टल का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक क्षेत्र में लॉन्च की जाने वाली लाभकारी योजनाओं को विद्यार्थियों तक आसानी से पहुँचाना है। इन योजनाओं से संबंधित नोटिफिकेशन भी सबसे पहले इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Also Read: Lakshmir Bhandar Scheme | Vishwakarma Shram Samman Yojana

E Shikshakosh बिहार पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

E Shikshakosh बिहार पोर्टल की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  • इस पोर्टल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों से संबंधित डेटा अपलोड और उपलब्ध रहेगा।
  • शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए इस पोर्टल पर कई ऑनलाइन सेवाएँ भी प्रदान की जाएंगी।
  • विद्यार्थियों का संपूर्ण डेटा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
  •  बिहार शिक्षा बोर्ड इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की ऑनलाइन निगरानी करेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रोफाइल डिजिटल रूप में संरक्षित रहेगी।
  • साथ ही, ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से स्कूलों की भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

E Shikshakosh पोर्टल बिहार से संबंधित योजनाएं

शिक्षा विभाग, बिहार की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों के हित में अनेक योजनाएँ चलाई जाती हैं। हाल ही में, विद्यार्थियों और शिक्षकों को E-Shikshakosh पोर्टल के माध्यम से निम्नलिखित योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है:

  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना
  • मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना
  • बिहार शताब्दी सीएम बालिका पोशाक योजना

E Shikshakosh पोर्टल बिहार हेतु पात्रता

ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार की पात्रताएं निम्लिखित हैं:

  • ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्ति का बिहार राज्य का निवासी होना आवश्यक है।
  • साथ ही, पंजीकृत व्यक्ति को बिहार राज्य में विद्यार्थी या शिक्षक होना चाहिए।

E Shikshakosh Bihar Gov in Login – ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार में लॉगइन कैसे करें?

ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार में  लॉगइन प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट “https://eshikshakosh.bihar.gov.in/” पर जाएँ।
  • होम पेज पर जाकर ‘साइन इन‘ विकल्प पर क्लिक करें।
e-shikshakosh-bihar-gov-in-login
  • लॉगइन पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  •  इसके बाद, नीचे दिए गए ‘सबमिट‘ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपका शैक्षिक विवरण प्रदर्शित होगा।

FAQs for E-Shikshakosh

1) ई-शिक्षाकोष पोर्टल क्या है?

ई-शिक्षाकोष पोर्टल का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों की जानकारी सरकार को उपलब्ध कराना है। इसकी मदद से शिक्षकों और छात्रों को कई लाभ प्रदान किए जाते हैं, और उनकी उपस्थिति भी डिजिटल रूप में दर्ज की जाती है।

2) E Shikshakosh पोर्टल बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता को कैसे बढ़ाता है?

यह पोर्टल शिक्षा से संबंधित सभी कार्यों को एक मंच पर समेकित करता है, जिससे शिक्षा के मानकों में सुधार करना आसान हो जाता है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होती है। साथ ही, छात्र पोर्टल पर लॉगिन करके विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी शिक्षा में वृद्धि होती है।

3) ई-शिक्षाकोष पोर्टल की लॉगिन प्रक्रिया क्या है?

E-Shikshakosh पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। लॉगिन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

4) ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर किन योजनाओं का लाभ मिल सकता है?

ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से निम्नलिखित योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है:

  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना
  • मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना
  • बिहार शताब्दी सीएम बालिका पोशाक योजना

5) ई-शिक्षाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

E Shikshakosh पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट है –http://eshikshakosh.bihar.gov.in/ 

Important Links:

sso.rajasthan.gov.inनरेगा राजस्थान झालावाड़
Vishwakarma Yojana Online Formई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन rajasthan
Mukhymantri Rajshri Yojanaसिटीजन SSO ID को सरकारी SSO ID में मर्ज कैसें करें?
bmvm 2.0Rajasthan SSO ID क्या होती है?
Saur Krishi Ajivika Yojanaehrms upsdc gov अप में
mbocww Board Registrationमजदूर कार्ड ऑनलाइन राजस्थान
NREGA Rajasthan Job Card Listvi 1gb फ्री डाटा कोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *