लाड़ली बहना योजना( Chief Minister Ladli Behna Yojana): महिलाओं के जीवन में आएगी आर्थिक खुशहाली

Overview of Ladli Behna Yojana 
Overview of Ladli Behna Yojana 

Ladli Behna Yojana 2024: मध्य प्रदेश, जोकि भारत का दिल भी कहा जाता है वहां की सरकार वाकई दिल जीतने का काम कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार निश्चित समय अंतराल पर अपने राज्य के लोगों के लिए कई सारी योजनाएं लाते रहती है, ताकि उसके राज्य के लोगों का विकास हो सके और वह समाज में सम्मान के साथ जी सकें। मध्य प्रदेश सरकार खासकर महिलाओं और लड़कियों के विकास के लिए कई सारी योजनाएं चलाती है और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana), जिसे कई लोग लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के नाम से भी जानते हैं। 

इस योजना की शुरुआत बीते साल (2023) हुई थी और अब तक इसके जरिए कई लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। मौजूदा समय में मध्य प्रदेश राज्य की लगभग 1.29 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में कई अन्य महिलाएं इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इसका लाभ प्राप्त करने का तरीका क्या है? से लेकर इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? आदि सभी चीजों की सारी जानकारी आपको हमारे इस लेख में आगे मिल जाएगी। इस जानकारी के माध्यम से आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर पाएंगी और प्रतिमाह 1250 रुपये की किस्त प्राप्त कर अपनी कई जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। 

लाड़ली बहना योजना ओवरव्यू – Overview of Ladli Behna Yojana 

लाड़ली बहना योजना 2024 क्या है? – What is Ladli Behna Yojana 2024? 

लाड़ली बहना योजना 2024 क्या है? - What is Ladli Behna Yojana 2024? 
लाड़ली बहना योजना 2024 क्या है? – What is Ladli Behna Yojana 2024? 

SSO ID Rajasthanlogin कि तरफ से Ladli Behna Yojana की सम्पूर्ण जानकारी: लाड़ली बहना योजना 2024 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साल 2023 में शुरू की गई एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत अपने राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की है। यह योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता बनाए रखने तथा उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार के लिए शुरू की गई है।

इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने अब तक इसके लिए दो बार आवेदन जमा करा लिए हैं। लेकिन अभी भी कई महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की प्लानिंग कर रही है, जिसे लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण (Ladli Behna Yojana 3rd Round) कहा जा रहा है। 

Also Read:- Mukhyamantri Sambal Yojana क्या है? || Seekho Kamao Yojana क्या है?

लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण क्या है? – What is Ladli Behna Yojana 3rd Round? 

दरअसल, मौजूदा समय में मध्य प्रदेश राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। लेकिन अभी भी कई महिलाएं इसके लिए पात्र होने के बावजूद इसका लाभ नहीं ले पा रही हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश की सरकार तीसरी बार इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसे लाड़ली बहना योजना तीसरा चरण (Ladli Behna Yojana 3rd Round) भी कहा जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके तीसरे चरण के आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने को लेकर कोई जानकारी मौजूद नहीं है। ऐसे में आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। 

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य  – Objective of Ladli Behna Yojana

Objective of Ladli Behna Yojana
Objective of Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्‍वावलम्‍बी बनाना है। मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत अपने राज्य की सभी गरीब महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखने के लिए की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी किसी पर आश्रित न होना पड़े। 

इसी योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार इसके तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की प्लानिंग कर रही है। लाड़ली बहना योजना के तीसरा चरण का उद्देश्य उन सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ पहुंचना है, जो किसी भी कारणवश पहले व दूसरे चरण में आवेदन नहीं कर सकी थीं या उनका आवेदन कैंसिल कर दिया गया था। 

Also Read:- E Shram Card के उद्द्श्ये || Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के उद्द्श्ये

लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता मानदंड – Eligibility Criteria for Ladli Behna Yojana

लाड़ली बहना योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई पात्रता शर्तों का निर्धारण किया है। ऐसे में जो महिलाएं इन पात्रता शर्तों को पूरा करेंगी वही आवेदन कर सकती हैं। इसकी पात्रता शर्तें कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. लाड़ली बहना योजना के लिए सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो वहां की मूल निवासी हैं और उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं। 
  2. इसके लिए आवेदन करने वालो महिला की उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए। 
  3. मध्य प्रदेश की केवल वही महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जिनके परिवार के पास फॉर-व्हील ड्राइव वाहन नहीं है।
  4. साथ ही साथ उनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। 
  5. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। 
  6. इसके अलावा उस महिला के पास अपना DBT-सक्रिय बैंक खाता होना अनिवार्य है। 

Also Read:- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की पात्रता  || Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana की पात्रता 

लाड़ली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची -List of documents required for Ladli Behna Yojana 

List of documents required for Ladli Behna Yojana 
List of documents required for Ladli Behna Yojana 

अगर आपको भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करना है तो आप नीचे दिए गए तमाम दस्तावेजों की मदद से कर सकतिस हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. आधार कार्ड
  2. समग्र आईडी
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. राशन कार्ड
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता पासबुक
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो। 

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें? – How to Apply for Chief Minister ladli behna yojana? 

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें? - How to Apply for Chief Minister ladli behna yojana? 
लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें? – How to Apply for Chief Minister ladli behna yojana? 

लाड़ली बहना योजना या लाड़ली बहना योजना के तीसरे चरण के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर ग्राम पंचायत में जाना होगा। इस योजना के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिस तरह इसके पहले और दूसरे चरण के लिए आवेदन फॉर्म भरे गए थे। लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स एक-एक करके फॉलो करना होगा, तब आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

  1. लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित आवेदन केंद्रों या ग्राम पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा। 
  2. इसके बाद वहां पहुंचकर लाड़ली बहना योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। 
  3. फॉर्म प्राप्त होने के बाद आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को उसके साथ अटैच करना है। 
  4. इसके बाद फॉर्म को उसी अधिकारी के पास जमा कराना होगा, जिससे आपने उसे प्राप्त किया था। 
  5. यह करने के बाद आपको आवेदन क्रमांक दिया जाएगा, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस आदि चेक कर सकती हैं। 
  6. आपके द्वारा जब फॉर्म को सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उसके बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा फॉर्म की जांच की जाएगी और सारी जानकारी सही पाए जाने पर उसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 

Also Read:- Rajasthan SSO ID Registration || Ayushman Card Online Apply

लाड़ली बहना योजना का आवेदन कब शुरू होगा? – When will the application for Ladli Behna Yojana start?

मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू करेगी इसको लेकर कोई ख़ास जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रोसेस की शुरुआत कर सकती है, ताकि राज्य की सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल सके और वह अपने छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें। 

निष्कर्ष(Conclusion)

हमने अपने इस लेख के माध्यम से लाड़ली बहना योजना क्या है?, लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता मानदंड क्या है?, लाड़ली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? और लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें? आदि सभी चीजों की जानकारी दे दी है। ऐसे में मध्य प्रदेश की पात्र महिलाएं आसानी से इसका लाभ उठा सकती हैं। हालांकि इसके लिए आवेदन करने से पहले या आवेदन करने के बाद अगर आपको इससे जुड़े किसी अन्य सवाल के बारे में जानना है, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल करके जान सकती हैं। इतना ही नहीं अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकती हैं।, जोकि https://cmladlibahna.mp.gov.in/ है। 

लाड़ली बहना योजना को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs About Chief Minister ladli Behna Yojana 

प्रश्न: लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के लिए एक बार फिर जल्द ही आवेदन शुरू कर सकती है। हालांकि अभी तारीखों को लेकर कोई पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है। 

प्रश्न: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए लाड़ली बहना योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: लाड़ली बहना योजना का हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 है, जिसके जरिए इस योजना से जुड़े कई सवालों के जवाब जाने जा सकते हैं। 

प्रश्न: लाड़ली बहना योजना में कितने रुपये मिलते हैं? 

उत्तर: इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मौजूदा समय में प्रतिमाह 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि आने वाले कुछ समय में यह किस्त बढ़ाई जा सकती है और 1500 तक हो सकती है। 

प्रश्न: लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ है और इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया जा रहा है। 

प्रश्न: लाड़ली बहना योजना की किस्त कैसे चेक करें?

उत्तर: अगर आपको इसकी किस्त चेक करनी है तो सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी और कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजें के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ओटीपी दर्ज करके खोजें के बटन पर क्लिक करना होगा। यह करते ही आपको आपके किस्त की जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top