Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan: राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें एलिजिबिलिटी, डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना (Rajasthan Mukhyamantri Awas Yojana) या मुख्यमंत्री आवास योजना राजस्थान (Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan) एक ही योजना है और इसे राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है। राजस्थान सरकार ने इसकी शुरुआत साल 2015 में ही कर दी थी। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का मकान देने के लिए बनाया गया है। इस योजना को ग्रामीण तथा शहरी दोनों इलाकों में रहने वाले लोगों को मदद करने के लिए बनाया गया है।  

ऐसे में अगर आप भी राजस्थान के निवासी हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं और अपना पक्का मकान पा सकते हैं। हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना से जुड़ी सभी जानकारी क्रमबद्ध तरीके से बताई है। 

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना क्या है? – What is Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana?

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है, जिसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का मकान देने के लिए शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत साल 2015 में की गई थी। यह योजना काफी हद तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तरह ही है। लेकिन इसमें आपको पैसे देने होते हैं। हालांकि यह पैसे उतने अधिक नहीं होते हैं। इस योजना के तहत परिवारों को दो कैटेगरीज में बांटा गया है और उसके अनुसार ही सरकार द्वारा परिवारों को मकान दिए जाएंगे।

बता दें कि राजस्थान सरकार इस योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों को घर देगी, जो लौ इनकम ग्रुप (LIG) और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) में आते हैं। इसके तहत 200 तक EWS/ LIG यूनिट्स 30 महीने में पूरे करने होंगे। जबकि 200-400 यूनिट्स 36 महीने में पूरे होंगे। इसके अलावा 400 से 600 तक EWS/LIG यूनिट्स को 42 महीने में पूरा करना पड़ेगा। 600 से ऊपर के EWS/ LIG यूनिट्स को करीब 4 साल यानी 48 महीने में पूरा करना होगा।

Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana Overview – राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना अवलोकन 

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and features of Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana

  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के कई सारे लाभ और विशेषताएं हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यही है कि इसके जरिए कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का मकान मिल पा रहा है। 
  • इसमें घरों के निर्माण के लिए प्राइवेट डेवलपर और गवर्नमेंट बॉडीज को अट्रैक्ट करने के भी कई प्रावधान हैं।
  • इस योजना के तहत जो फ्लैट बनाए जाएंगे, उनका आकार 2 BHK होगा। इसमें दो रूम, एक रसोई, एक बाथरूम और एक शौचालय रहेगा। 
  • इसका बंटवारा 1250 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से किया जाएगा। 
  • इस योजना में घर खरीदने के लिए बैंकों द्वारा मिलने वाले लोन पर जो ब्याज लगेगा। उसका कुछ हिस्सा सरकार अपनी तरफ से भरेगी। 
  • राजस्थान सरकार की इस योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट हाउसिंग स्कीम्स में बिक्री योग्य जमीन में से 10% हिस्सा LIG और EWS कैटेगरी के लोगों के लिए होगा।

Read Also: Benefits and features of Mukhyamantri Rajshri Yojana | Benefits and features of Indira Gandhi Smartphone Yojana 2024

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना की पात्रता – Eligibility for Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना को लेकर राजस्थान सरकार ने कुछ पात्रताएं निर्धारित की है और जो भी इसे पूरा करेगा वही इसके लिए आवेदन कर सकता है। 

  • इसके लिए केवल राजस्थान के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। 
  • इसका लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। 
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग ही इसका लाभ ले सकते हैं। 
  • जिन परिवार के पास पक्का मकान है तो वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। 
  • अगर कोई सरकारी नौकरी में है या कोई बिजनेस करता है तो वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकता है। 

Read Also: NREGA Rajasthan Job Eligibility | Pradhan Mantri Mudra Yojana Eligibility

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची – List of documents required for Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana

अगर आपको इस योजना के तहत पक्का घर चाहिए तो आपको इसके लिए आवेदन करना पड़ेगा और आवेदन के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। 

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Read Also: documents required for Shahri Rojgar Guarantee Yojana | documents required for Rajasthan Gramin Paryatan Yojana

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply for Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana? 

राजस्थान सरकार की राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा, जोकि  https://urban.rajasthan.gov.in है। 
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको UDH-Rajasthan Housing Board के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जोकि नीचे स्क्रॉल करने के बाद दिखाई देगा। 
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा। 
  • उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको New User Register Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिल जाएगा। 
  • फॉर्म प्राप्त होने के बाद आपको उसे ध्यानपूर्वक भरकर सबमिट कर देना है। 
  • यूजर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड मिल जाएगा। जिसकी मदद से आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं। 
  • लॉगिन करने के बाद आपको अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना का आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। 
  • आवेदन फॉर्म मिलने के बाद आपको उसे सावधानीपूर्वक भरना है और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है। 
  • इसके बाद आपको उसे सबमिट कर देना है, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। 

Read Also: How to apply for Saur Krishi Aajeevika Yojana | How to apply for Rajasthan Aapki Beti Yojana

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना की लिस्ट कैसे देख सकते हैं? – How to see the list of Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana?

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना की लिस्ट देखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। 

  • इसकी लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://urban.rajasthan.gov.in पर जाना पड़ेगा। 
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको नीचे स्क्रॉल करने पर UDH-Rajasthan Housing Board का विकल्प दिखाई देगा। 
  • आपको उस विकल्प पर क्लिक कर देना है, जिसके बाद आपको ऑनलाइन सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको Allottee House Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपने सर्किल और स्कीम का नाम सिलेक्ट करना होगा। 
  • यह चयन करने के बाद आपके सामने इसकी लिस्ट आ जाएगी। 

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना से जुड़े किसी सवाल के बारे में जानना है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पता कर सकते हैं। इसका हेल्पलाइन नंबर 0141) 2740-812 / 113/614 है। इसके अलावा अगर आपको कोई शिकायत है तो आप राजस्थान सरकार के हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकते हैं। 

ऑफिस का पता: आवास भवन, जन पथ ज्योति नगर, जयपुर (302-005) राजस्थान

फोन नंबर: (0141) 2740-812 / 113/614

फैक्स नंबर: (0141) 2740-175 / 593/746

आधिकारिक ईमेल आईडी: info.rhb@rajasthan.gov.in

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना क्या है?, राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना की पात्रता क्या है?, राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? से लेकर राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें? और राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में भी बता दिया है। ऐसे में अगर आप इसके लिए पात्र हैं तो इसका फायदा उठा सकते हैं। 

इसके अलावा अगर आपको राजस्थान सरकार की किसी भी अन्य योजना के बारे में जानना है तो हमारी वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। 

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana

प्रश्न: राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत घर खरीदने के लिए सरकार कितने रुपये की सब्सिडी देती है?

उत्तर: इसके तहत राजस्थान सरकार 2.67 लाख रुपये की सब्सिडी देती है। 

प्रश्न: राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: इसके लिए केवल राजस्थान के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है। 

प्रश्न: राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस योजना का उद्देश्य राजस्थान के उन परिवारों को पक्का मकान दिलवाना है, जो आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत नहीं हैं। 

प्रश्न: राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर: इस योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

Read Also: फ्री मोबाइल योजना आवेदन प्रक्रिया, उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज | Rajasthan SSO ID: पंजीकरण, लॉगिन प्रक्रिया, जन आधार आईडी नंबर कैसे अपडेट करें?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top