Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024: किसानों के लिए शुरू हुई बंपर योजना, मिलेंगे 12 हजार रुपये, जानें कैसे करना है आवेदन

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024: जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत की करीब-करीब आधी आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। इस वजह से भारत सरकार हो या राज्य सरकार हर कोई अपने किसानों की भलाई के लिए निरंतर काम करती रहती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के कल्याण के लिए तरह-तरह की योजनाएं जारी की जाती रहती हैं और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024) है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में साल 2020 में की गई थी। ज्ञात हो कि इस योजना की शुरुआत में मध्य प्रदेश के किसानों को केवल 4 हजार रुपये ही दिए जाते थे। मगर अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस सहायता राशि को बढ़ाकर 6 हजार कर दिया गया है और इसे साल में 3 बार DBT के माध्यम से भेजा जाता है, ताकि राज्य के सभी गरीब किसान अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साल 2018 में किसानों की भलाई के लिए शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तर्ज पर की है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत के सभी किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता प्रदान करती है और इस तरह इन दोनों योजनाओं के पैसों को मिलाकर मध्य प्रदेश के गरीब किसानों को सालाना 12 हजार रुपये की सहायता मिल रही है।

ऐसे में अगर आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। हमने अपने इस लेख में आगे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में सारी जानकारी दे दी है। साथ ही साथ इसकी पात्रता शर्तों और जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी बताया है।

यह भी देखें: ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची राजस्थान | मानव संपदा | ehrms शिक्षक लॉगिन

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 ओवरव्यू – Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024 Overview 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 क्या है? – What is Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024? 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Chief Minister Farmers Welfare Scheme) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई एक योजना है, जिसकी शुरुआत साल 2020 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसे सीएम किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत में लाभार्थी किसानों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सालाना 4 हजार रुपये (2 किस्तों में) दिए जाते थे। मगर अब इसके जरिए सालाना 6 हजार रुपये (3 किस्तों में) दिए जाते हैं।

जुलाई 2024 में मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश के करीब 81 लाख किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त ट्रांसफर की थी। लेकिन अगर आपको यह किस्त प्राप्त नहीं हुई है। तो आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका सारा प्रोसेस आपको आगे देखने को मिल जाएगा।

यह भी देखें: ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची राजस्थान | शाला दर्पण लॉगिन

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 का उद्देश्य – Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024 Objective

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य के गरीब किसानों की मदद करना और उनकी आय में बढ़ोत्तरी करना है, ताकि वह अपने और अपने परिवार की जरूरतों को समय पर पूरा कर सकें और उनका भरण-पोषण कर सकें। इसी वजह से मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की सहायता राशि को 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार कर दिया गया है और इसे DBT के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में भेजा जा रहा है। मध्य प्रदेश के मौजूदा सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा इस सहायता राशि को 3 किस्तों में भेजा जा रहा है।

अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत अपने राज्य के गरीब किसानों आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाना है, ताकि अंत में मध्य प्रदेश राज्य और फिर भारत भी बेहतर बन सके।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and Features of Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे बारीकी से बताया है। 

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश के सभी गरीब किसानों के लिए चला रही है। 
  • इस योजना की वजह से किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है। साथ ही साथ उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। 
  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार अब किसानों को प्रति वर्ष 4,000 रुपये के स्थान पर 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि मध्य प्रदेश के निवासी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के साथ ही साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। 
  • मध्य प्रदेश के किसानों को दोनों योजनाओं के जरिए सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। 
  • इस योजना की सहायता राशि को किसानों के खाते में DBT के माध्यम से भेजा जा रहा है, ताकि किसानों को उनके हक का सारा पैसा मिल सके। 
  • इस योजना की सहायता राशि को सरकार द्वारा 3 किस्तों में भेजा जा रहा है, ताकि किसान साल भर में अपनी जरूरतों के अनुसार उसका उपयोग कर सकें। 

Also Read: rajasthan government schemes for students | old sso id | sso rajasthan

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्रता मानदंड – Eligibility Criteria for Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं और केवल वही किसान योजना के जरिए सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं, जो इन्हें पूरा करेंगे। ऐसे में आइए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए निर्धारित की गई पात्रता मानदंड के बारे में जानते हैं। 

  • इसका लाभ लेने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि किसान मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं, जो छोटे और सीमांत किसानों की श्रेणी में आते हैं। 
  • इसका लाभ प्राप्त करने के लिए किसान के पास कृषि योग्य भूमि होना अनिवार्य है। 
  • मध्य प्रदेश के सिर्फ वही किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण करा रखा है। यानी इसका लाभ लेने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। 
  • इसके लिए सिर्फ 18 साल से अधिक आयु के किसान ही आवेदन कर सकते हैं। 
  • साथ ही उसके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची – List of documents required for Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

अगर आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पंजीकरण क्रमांक (रजिस्ट्रेशन नंबर) 

Also Read: sso forgot password | how to change sso id password | sso id change password

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? – How to apply online for Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024?

मध्य प्रदेश का हर वो किसान जो इसकी पात्रता शर्तों को पूरा करता है इसके लिए आवेदन कर सकता है इसके लिए आवेदन करने का सारा प्रोसेस नीचे स्टेप बॉय स्टेप बारीकी से बताया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? की जानकारी आपको नहीं मिल सकती है। चूंकि इसके लिए ऑफलाइन आवेदन जमा किए जा रहे हैं। तो आइए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में जानते हैं। 

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको इसका आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसे प्रिंट करवाना होगा। 
  • इसके अलावा आप चाहें तो अपने गांव के पटवारी कार्यालय में जाकर भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। 
  • फॉर्म प्राप्त होने के बाद आपको उसमें मांगी गई जानकारी को सही तरीके से भरना है। 
  • फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को उसके साथ अटैच करना है। 
  • अब आपको उस फॉर्म को ले जाकर वापस पटवारी कार्यालय में जमा करा देना है। 
  • यह करते ही आपका आवेदन प्रोसेस पूरा हो जाएगा और फिर आपके फॉर्म की जांच की जाएगी। 
  • एक बार जब आपका फॉर्म स्वीकृत हो जाता है, तो आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त हो जाएगा। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस लेख के जरिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 क्या है? से लेकर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? की सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और 12 हजार रुपये सालाना की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

अगर आपको अभी भी सीएम किसान कल्याण योजना को लेकर कोई सवाल परेशान कर रहा है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0755-2525800 के जरिए जान सकते हैं। यही नहीं अगर आपको ऐसी ही किसी अन्य योजना की जानकारी चाहिए तो आप हमारे वेबसाइट https://ladli-behna-yojana.com/ के जरिए भी जान सकते हैं। 

Also Read: rajasthan government education schemes | sso password reset | audioalter

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024 

प्रश्न: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का हेल्पलाइन नंबर 0755-2525800 है, जिसके जरिए आप इस योजना से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं? 

प्रश्न: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ है, जिसकी मदद से मध्य प्रदेश के गरीब किसान कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रश्न: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है? 

उत्तर: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश के गरीब किसान ही प्राप्त कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय काफी कम है। 

Also Read: get_ready_bell:client_pulse | mygroundbizaccount | instavigation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top