Rajasthan Aapki Beti Yojana 2024:राजस्थान आपकी बेटी योजना आवेदन करने की प्रक्रिया

Rajasthan Aapki Beti Yojana: Rajasthan Aapki Beti Yojana (राजस्थान आपकी बेटी योजना) एक ऐसी योजना है, जिसकी शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है। इस योजना को साल 2004-05 में शुरू किया गया था। इस योजना को राज्य की लड़कियों को शिक्षित बनाने के लिए शुरु किया गया है। ताकि उन्हें भी समाज में बराबर का सम्मान और नौकरी के अवसर मिल सकें। 

इस योजना के तहत राज्य की गरीब लड़कियों को उनकी कक्षा के अनुसार से 2100 से 2500 रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। यह सहायता उन्हें उनके कक्षा के अनुसार सालाना रूप में दी जाती है, जिसकी सारी जानकारी हमने अपने इस ब्लॉग में दी है। ऐसे में अगर आपने अभी तक राजस्थान सरकार की Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) का लाभ नहीं लिया है तो आप इस ब्लॉग से जानकारी लेकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए इस योजना से जुड़े सभी पहलुओं को कवर करने की कोशिश की है। 

आपकी बेटी योजना (Rajasthan Aapki Beti Yojana) क्या है?

दरअसल, Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है, जोकि साल 2004-05 में शुरू की गई थी। इस योजना को राजस्थान राज्य की गरीब लड़कियों को शिक्षित बनाने के लिए किया गया है, जोकि गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करती हैं। साथ ही जिनके माता-पिता नहीं हैं। या फिर उनके माता-पिता में से किसी एक का स्वर्गवास हो गया है। Rajasthan Aapki Beti Yojana (राजस्थान आपकी बेटी योजना) के तहत पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की लड़कियों को 2100 से 2500 रुपये तक की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 

आपकी बेटी योजना की संक्षिप्त जानकारी – Details of Rajasthan Aapki Beti Yojana

योजना का नामराजस्थान आपकी बेटी योजना
किसने लांच कियाराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान की गरीब छात्राएं
उद्देश्यछात्राओं को अच्छी शिक्षा दिलाना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajshaladarpan.nic.in/
आवेदन का प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन

आपकी बेटी योजना का उद्देश्य – Objective of Aapki Beti Yojana

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई Rajasthan Aapki Beti Yojana (राजस्थान आपकी बेटी योजना) का उद्देश्य राज्य की गरीब लड़कियों को शिक्षित करना है। साथ ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। ताकि वह भी समाज में बराबर का सम्मान पा सकें और उन्हें भी नौकरी का अवसर मिले। इस योजना को खासकर उन लड़कियों के लिए शुरू किया गया है, जिसके माता-पिता नहीं हैं। या उनमें से किसी एक का स्वर्गवास हो गया है। इस योजना का लाभ अब तक कई लड़कियों को मिल चुका है और आगे भी मिलने वाला है। 

Read Also: Free Mobile Yojana Rajasthan  | Forgot SSO ID Password 

आपकी बेटी योजना के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and Features of Aapki Beti Yojana in hindi 

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) के कई सारे फायदे और विशेषताएं हैं, जिसके बारे में हमने नीचे बताया है। 

  • Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) का फायदा राजस्थान की गरीब लड़कियों को मिल रहा है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रही हैं। 
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हें मिल रहा है, जिनके माता-पिता या उनमें से किसी एक का स्वर्गवास हो गया है।
  • इस योजना के जरिए लड़कियों को पढ़ने का मौका मिल रहा है, जिसके जरिए उन्हें बराबर का सम्मान मिल रहा है। 
  • राजस्थान सरकार इस योजना के पैसों को सीधे लाभार्थी के खाते में भेज रही है। 
  • इसका फॉर्म जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भरवाया जा सकता है।
  • इस योजना के तहत कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक की लड़कियों को आर्थिक सहायता मिल रही है। 

आपकी बेटी योजना  वित्तीय सहायता का विवरण – Aapki Beti Yojana Financial Help Details

  • कक्षा 1 – 2100 रुपये 
  • कक्षा 2 – 2100 रुपये 
  • कक्षा 3 – 2100 रुपये 
  • कक्षा 4 – 2100 रुपये 
  • कक्षा 5 – 2100 रुपये 
  • कक्षा 6 – 2100 रुपये 
  • कक्षा 7 – 2100 रुपये 
  • कक्षा 8 – 2100 रुपये 
  • कक्षा 9 – 2500 रुपये
  • कक्षा 10 – 2500 रुपये
  • कक्षा 11 – 2500 रुपये
  • कक्षा 12 – 2500 रुपये

आपकी बेटी योजना की पात्रता – Rajasthan Aapki Beti Yojana Eligibility in hindi

Rajasthan Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) का लाभ लेने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना पड़ेगा, तभी जाकर इसका लाभ मिल सकता है। 

  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की लड़कियों को मिल सकता है, जो पढ़ाई कर रही हैं। 
  • इसका लाभ केवल उन लड़कियों को मिल सकता है, जो सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। 
  • इसका लाभ केवल उन लड़कियों को मिल रहा है, जिनका परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा है। 
  • Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) का लाभ केवल उन लड़कियों को मिल रहा है, जिनके माता-पिता या फिर उनमें से किसी एक का निधन हो गया है। 

Read Also: SSO Helpdesk | Rajasthan SSO ID

आपकी बेटी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required for Aapki Beti Yojana 

राजस्थान सरकार की Rajasthan Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) का लाभ उठाने के लिए आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत है, जिसकी जानकारी हमने नीचे दी है। 

  • आधार कार्ड
  • माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक की फोटो कॉपी
  • गत वर्ष का परीक्षा फल
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

आपकी बेटी योजना आवेदन कैसे करें? (Aapki Beti Yojana How to Apply?) 

Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) का लाभ उठाने के लिए आपको इसका फॉर्म भरना बेहद जरूरी है और इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा, जिसकी जानकारी हमने नीचे दी है। इसका फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोंनो तरीके से भरा जा सकता है। 

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका – Rajasthan Aapki Beti Yojana Online apply 

  • इसके लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://rajshaladarpan.nic.in/ है। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचकर आपको आपकी बेटी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Rajasthan Aapki Beti Yojana
  • इसके बाद आपको वहां से आपकी बेटी योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • उस फॉर्म के डाउनलोड होने के बाद आपको उसका प्रिंटआउट निकालना होगा।
  • प्रिंट आउट निकलवाने के बाद आपको उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अटैच करना होगा।
  • इतना होने के बाद आपको अपने संस्था प्रधान से उस फॉर्म को प्रमाणित करवाना होगा।
  • फॉर्म प्रमाणित होने के बाद आपको यह फॉर्म जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा, जिसके बाद आपकी सारी जानकारी चेक की जाएगी और आपको इसका लाभ मिलने लगेगा। 

ऑफलाइन फॉर्म भरने का तरीका – Rajasthan Aapki Beti Yojana offline form apply 

  • Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले किसी नजदीकी साइबर कैफे या जन सेवा केंद्र जाना होगा। इसके अलावा आप जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ऑफिस पर जाकर भी फॉर्म ले सकते हैं। हालांकि वहां फॉर्म मिलने के आसार कितने हैं। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। 
  • साइबर कैफे या जन सेवा केंद्र पर जाने के बाद आपको उनसे Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) का फॉर्म मांगना होगा, जिसके बाद वह आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट से जाकर फॉर्म डाउनलोड और प्रिंट करके दे देंगे। 
  • इसके बाद आपको आपकी सारी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगानी पड़ेगी। 
  • इतना सब कुछ करने के बाद आपको अपने संस्था प्रधान से उस फॉर्म को वेरिफाई करवाना होगा।
  • उनके द्वारा फॉर्म वेरिफाई किए जाने के बाद आपको इस फॉर्म को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। 
  • इसके बाद आपको इसका लाभ मिलने लगेगा। 

Read Also: emitra Rajasthan  | www.mygkguru.in 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए Rajasthan Aapki Beti Yojana 2024 (आपकी बेटी योजना) से जुड़े सभी सवालों का जवाब दे दिया है। ऐसे में अगर कोई इस योजना का फायदा उठाने के योग्य है वह इसका फायदा उठा सकता है। इसके अलावा अगर किसी को इस योजना से जुड़े कोई सवाल परेशान कर रहे हैं तो वह राजस्थान सरकार के हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके पता कर सकता है। 

Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न: आपकी बेटी योजना क्या है?

उत्तर: यह एक ऐसी योजना है, जिसकी शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है। इसकी शुरुआत साल 2004-05 में की गई थी। इस योजना के जरिए गरीब लड़कियों को शिक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा है। साथ ही जिनके माता-पिता या फिर उनके में किसी एक का स्वर्गवास हो गया है। इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की लड़कियों को 2100-2500 रुपये तक की वार्षिक सहायता दी जा रही है। 

प्रश्न: आपकी बेटी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? 

उत्तर: Aapki Beti Yojana (आपकी बेटी योजना) के लिए आप दो तरीके से आवेदन कर सकते हैं, जिसकी जानकारी हमने अपने इस ब्लॉग में दी है। इस जानकारी के जरिए आप बड़े ही आसानी से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

प्रश्न: आपकी बेटी योजना में कितने रुपये मिल रहे हैं? 

उत्तर: इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की लड़कियों को सालाना 2100-2500 रुपये दिए जा रहे हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top