Bihar Sarkari Job Vacancy: बिहार सरकारी नौकरी रिक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

SSO ID Rajasthanlogin कि तरफ से Bihar Sarkari Job Vacancy की सम्पूर्ण जानकारी Bihar Govt Job Vacancy 2024: बिहार भारत के पिछड़े राज्यों में से एक है और इसकी अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है। यहां के 90% से अधिक लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। बिहार के लोग जिस तरह कृषि के लिए मशहूर हैं उसी तरह सरकारी नौकरी के लिए भी मशहूर हैं। बिहार के लगभग हर घर का एक बच्चा सरकारी नौकरी के लिए जरूर तैयारी करता है। 

ऐसे में अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख के माध्यम से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for government job?) के बारे में आसानी से जान जाएंगे। यही नहीं बल्कि आपको बिहार सरकारी नौकरियां रिक्तियां (Bihar Govt Jobs Vacancies) के बारे में भी पता चल जाएगा। 

बिहार सरकारी नौकरियां रिक्ति 2024 – Bihar Govt Job Vacancy 2024

बिहार में आय दिन किसी न किसी पद के लिए नौकरियां निकलती रहती है। मौजूदा समय में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1,957 पदों पर भर्ती निकाली है। इस साल आयोग उपमंडल अधिकारी/ वरिष्ठ उप समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट, अधीक्षक, उप पंजीयक, उप निर्वाचन अधिकारी, सहायक निदेशक, अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी, नगर कार्यपालक अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, गन्ना अधिकारी, रोजगार अधिकारी, सहायक योजना अधिकारी, ग्रामीण विकास अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज अधिकारी, निरीक्षक, राजस्व अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और प्रखंड अल्पसंख्यक अधिकारी के पद के लिए कुल मिलाकर 1,957 भर्ती निकाली गई है।

Also Read:- 12th Pass Government Job || PM Vishwakarma Yojana || IPCAinterface Login

बीपीएससी भर्ती 2024 – BPSC Vacancy 2024 

मालूम हो कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन 70वीं भर्ती (BPSC 70th CCE Prelims) के जरिए सिविल सर्विसेज की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती करने की तैयारी में है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह भर्तियां अलग-अलग पदों और सेवाओं के लिए की जा रही है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने कुल पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट, अधीक्षक, उप पंजीयक, उप निर्वाचन अधिकारी, सहायक निदेशक, अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी, नगर कार्यपालक अधिकारी जैसे कई अन्य पदों पर कुल मिलाकर 1,957 भर्ती निकाली है। 

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 से शुरू होगी और यह 18 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in) के जरिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ज्ञात हो कि इन परीक्षाओं के सफल उम्मीदवारों को बिहार राज्य के भीतर ही सेवा देने का मौका मिलेगा। 

बिहार सरकारी नौकरी रिक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?-How to Apply Online for Bihar Government Job Vacancy?

बिहार के जो भी युवक बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन का तरीका बेहद ही सरल और सहज है। यही नहीं बल्कि बिहार राज्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आप यही तरीका अपना सकते हैं। इसके जरिए आप बिना किसी दिक्कत परेशानी बड़े ही जल्दी आवेदन कर सकेंगे। 

  • किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले उसकी पहचान करनी होगी। अर्थात की आप किसके लिए आवेदन करना चाहते हैं। 
  • इसके बाद आपको उसकी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा, ताकि आपको पता चल सके कि आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं। 
  • यह करने के बाद आपको उसके सम्बंधित विभाग यानी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वहां जाकर आपको आवेदन पत्र भरें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र को सही तरीके से ध्यानपूर्वक भरना होगा। 
  • यह सब करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। 
  • अब अंत में आकर आपको आवेदन को सबमिट कर देना होगा। 
  • इससे आपका आवेदन फॉर्म जमा हो जाएगा। 

Also Read:- Mahtari Vandana Yojana || PM Vishwakarma Yojana || Ayushman Card Download Online

बिहार सरकारी नौकरी की चयन प्रक्रिया – Selection Process of Bihar Government Jobs

बता दें कि बिहार के हर सरकारी नौकरी की चयन प्रक्रिया काफी अलग है। ऐसे में आपको अपनी नौकरी के अनुसार उसकी चयन प्रक्रिया के बारे में पता लगाना होगा। अगर आपने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निकाले गए पदों के लिए आवेदन किया है तो इसकी चयन प्रक्रिया थोड़ी ज्यादा लम्बी है। इसके लिए आपको सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा देनी होगी उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा देनी होगी। फिर अंत में इंटरव्यू देना होगा। हालांकि यह यही नहीं रुकेगा बल्कि इसके बाद आपको मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा। 

निष्कर्ष – Conclusion

हमने अपने इस लेख के जरिए बिहार सरकारी नौकरी रिक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? के बारे में जानकारी देने के साथ ही साथ अन्य चीजों की जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद बिहार राज्य के युवक आसानी से किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख के जरिए हमने बिहार सरकारी नौकरियां रिक्ति 2024 के बारे में जानकारी देने के साथ ही बीपीएससी भर्ती 2024 की भी जानकारी दी है। 

Also Read:- Chief Minister Ladli Behna Yojana || Mukhyamantri Sambal Yojana || E Shram Card

बिहार सरकारी नौकरी वैकेंसी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – Frequently asked questions about Bihar government job vacancy

प्रश्न1: बिहार में न्यू वैकेंसी कौन सी है?

उत्तर: मौजूदा समय में बिहार लोक सेवा आयोग ने अलग-अलग पदों और सेवाओं के लिए 1,957 भर्ती निकाली है। 

प्रश्न2: बिहार सरकारी नौकरी वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है? 

उत्तर: बिहार सरकारी नौकरी वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको उसके सम्बंधित विभाग या आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top