Swami Vivekananda Scholarship 2024-25: 11वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के छात्रों को मिलेगी 5,000 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Swami Vivekananda Scholarship 2024: 11वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के छात्रों को मिलेगी 5,000 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Swami Vivekananda Scholarship 2024: स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना (Swami Vivekananda Merit-cum-Means Scholarship Scheme) एक ऐसी योजना है, जिसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा की गई है। इस योजना की शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों की मदद करने के लिए की है। इस योजना के जरिए सरकार द्वारा उन विद्यार्थीयों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो एक उत्कृष्ट शैक्षिक कैरियर चाहते हैं।

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना (Swami Vivekananda Scholarship Scheme) का लाभ लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट svmcm.wbhed.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस छात्रवृत्ति योजना के जरिए विद्यार्थीयों को प्रतिमाह 1000 से लेकर 5000 रुपये तक दिए जाते हैं, जिसका निर्धारण उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार किया जाता है। 

कक्षा 11 और 12 के छात्रों के साथ ही साथ कॉलेज के छात्र भी इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको हमारा यह लेख अंत तक पढ़ना होगा। हमने इस लेख में Swami Vivekananda Scholarship V4.0 क्या है? के बारे में बताने के साथ ही साथ इसके लिए आवेदन का तरीका और आवेदन की लास्ट डेट के बारे में भी बताया है। 

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 अवलोकन – Swami Vivekananda Scholarship 2024 Overview

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 क्या है? – What is Swami Vivekananda Scholarship 2024?

दरअसल, स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों की मदद करने के लिए शुरू की गई एक योजना है। इसके जरिए सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को प्रति वर्ष 12 हजार से ​​60 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। 

मौजूदा समय में स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना के तहत SVMCM 4.0 के तहत छात्रवृत्ति दी जा रही है और एसवीएमसीएम छात्रवृत्ति योजना (SVMCM Scholarship Scheme) के तहत साल 2023-24 के लिए नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त, 2024 है। इसके लिए नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। ऐसे में अगर आप भी पढ़ाई में अच्छे हैं और आपके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए आवेदन करके छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं और अपनी मंजिलों को पा सकते हैं। 

sso id forgot password| rj sso password

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 का उद्देश्य – Objective of Swami Vivekananda Scholarship 2024

स्वामी विवेकानन्द स्कॉलरशिप 2024 (SVMCM 4.0) को शुरू करने के पीछे पश्चिम बंगाल सरकार का उद्देश्य अपने राज्य के तमाम प्रतिभाशाली छात्रों की मदद करना है, जो परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसकी शुरुआत मेधावी छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद करने के उद्देश्य से की गई है। इस योजना की शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा योग्य छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। 

सरल शब्दों में कहा जाए तो स्वामी विवेकानन्द स्कॉलरशिप का उद्देश्य पश्चिम बंगाल के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 की पात्रता – Eligibility for Swami Vivekananda Scholarship 2024

SVMCM 4.0 यानी स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आपको कई सारी पात्रता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा, तब जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। 

  • इसके तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए सिर्फ पश्चिम बंगाल के मेधावी छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। 
  • इसका लाभ कक्षा 11 और 12 में नियमित मोड में अध्ययन करने वाले छात्रों के साथ विज्ञान/कला/वाणिज्य, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में स्नातक स्तर पर अध्ययन करने वाले छात्र भी उठा सकते हैं। 
  • यही नहीं बल्कि साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, टेक्निकल और मैनेजमेंट क्षेत्रों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययन करने वाले छात्रों को भी इसका लाभ मिल सकता है।
  • इसके लिए केवल वही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी पिछली परीक्षा साल 2024, 2023, 2022 या 2021 में पास की हो।
  • कक्षा 11, 12 और स्नातक छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद या मदरसा शिक्षा से अंतिम योग्यता परीक्षा में 60% अंक लाने जरूरी हैं। पिछले वर्ष के उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए यह 75% है।
  • लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से दूसरे वर्ष के इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों से डिप्लोमा पाठ्यक्रम में 60% अंक प्राप्त करने जरूरी हैं।
  • स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को किसी भी राज्य विश्वविद्यालय से स्नातक (ऑनर्स विषय) में 53% अंक लाने जरूरी हैं।
  • इसके अलावा इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/फार्मेसी के लिए पश्चिम बंगाल के किसी भी राज्य विश्वविद्यालय या एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित संस्थान से स्नातक पाठ्यक्रमों में 55% अंक लाने जरूरी हैं।
  • एम.फिल और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को राज्य-सहायता प्राप्त संस्थानों में नामांकित होना चाहिए।
  • इस राज्य के संस्थानों से कुल मिलाकर 45% अंकों के साथ अंडर ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त करने के बाद इस राज्य के विश्वविद्यालयों से विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने वाली छात्राएं कन्याश्री (के3) आवेदकों के रूप में इसका लाभ ले सकती हैं।
  • स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना के तहत केवल वही छात्र छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये (प्रति वर्ष) या उससे कम है। 

how to reset sso id password without mobile number | rajasthan government schemes for students

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required for Swami Vivekananda Scholarship 2024

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। 

  • मार्कशीट
  • पिछली योग्यता का एडमिट कार्ड
  • आय प्रमाण
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ऑनलाइन प्रवेश रसीद
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • साइन का फोटो। 

स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप 2024 में मिलने वाली राशि – Amount received in Swami Vivekananda Scholarship 2024

स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप 2024 की राशि (Swami Vivekananda Scholarship 2024 Amount) विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग है। 

स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply for Swami Vivekananda Scholarship 2024?

अगर आप स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप 2024 की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं तो आप इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी दिक्कत परेशानी आसानी के साथ आवेदन कर सकते हैं। 

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://svmcm.wbhed.gov.in/ पर जाना होगा।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://svmcm.wbhed.gov.in/ पर जाना होगा।

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

इसके बाद आपको टॉपर और नॉन टॉपर में से अपनी Category का चयन करना होगा। 

इसके बाद आपको टॉपर और नॉन टॉपर में से अपनी Category का चयन करना होगा। 
  • अगर आप टॉपर हैं तो आपको Category में टॉपर का चयन करने के बाद Fresh Application का विकल्प चुनना होगा और प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा। 
अगर आप टॉपर हैं तो आपको Category में टॉपर का चयन करने के बाद Fresh Application का विकल्प चुनना होगा और प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा, जिसमें आपको सबसे पहले निदेशालय का चयन करना होगा।
इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा, जिसमें आपको सबसे पहले निदेशालय का चयन करना होगा।
  • फिर आपको Qualified Exam Details और Current Course Details भरनी होगी। 
  • इसके बाद आपको अपनी Basic Details और Bank Details भरनी होगी। 
  • अब आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 
  • यह सारा प्रोसेस होने के बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपका स्कॉलरशिप एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगा। 

एसएसओ आईडी लॉगिन कैसे करें | raj.shala darpan.nic.in

स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप 2024 नवीनीकरण कैसे करें? – How to Renew Swami Vivekananda Scholarship 2024?

स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप 2024 का नवीनीकरण करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। मगर याद रहे कि नवीनीकरण की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की गई है। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एप्लिकेंट लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको Applicant Id, Password और Security Code की मदद से लॉगिन करना होगा। 
  • लॉगिन करने के बाद आप नवीनीकरण का प्रोसेस पूरा कर सकता है। हालांकि आपको नये शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है।
  • नवीनीकरण के लिए आपको मार्कशीट की कॉपी और प्रवेश रसीद की कॉपी को अपलोड करना पड़ सकता है। 

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 में चयन मानदंड – Selection Criteria for Swami Vivekananda Scholarship 2024

मालूम हो कि जब सभी छात्र आवेदन प्रोसेस को पूरा कर लेते हैं, तो उसके बाद उनका चयन किया जाता है। इस छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्रों का चयन कुछ इस प्रकार किया जाता है। 

  • सबसे पहले ऑनलाइन प्राप्त हुए सभी आवेदनों की छंटाई की जाती है। 
  • उसके बाद अंक और आय के आधार पर छात्रों का वर्गीकरण किया जाता है। इस दौरान अधिक अंक और कम आय वाले छात्रों को सबसे ऊपर रखा जाता है। 
  • इसके बाद छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
  • मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद सभी छात्रों के दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है। 
  • यह सारा प्रोसेस पूरा होने के बाद छात्रों के खाते में DBT के माध्यम से पैसे भेज दिए जाते हैं। 

sso.rajasthan.gov.in login | free mobile yojana

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 लॉगिन कैसे करें? – How to Login Swami Vivekananda Scholarship 2024? 

  • Swami Vivekananda Scholarship Login करने के लिए आपको सबसे पहल इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर की ओर एप्लिकेंट लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, जिसे आपको क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आप स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति के लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे। 
  • लॉगिन पेज पर आपको आवेदक आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। 
  • अंत में आप लॉगिन के बटन पर क्लिक करके लॉगिन कर सकते हैं। 
  • स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन होने के बाद आप काफी कुछ कर सकते हैं। 

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 से सम्बंधित शिकायत दर्ज करें – Register Complaint Related to Swami Vivekananda Scholarship 2024 

अगर आपको स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 से सम्बंधित कोई शिकायत दर्ज करानी है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके करा सकते हैं। 

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Grievance Registration के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अब आपको Applicant Grievance Submission में Registered Applicant या Non-Registered Applicant का विकल्प चुनना होगा। 
  • अगर आपने पहले से रजिस्टर कर रहा है तो आप Registered Applicant के विकल्प का चयन करके अपने आईडी, पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। 
  • अब आपको अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और शिकायत के बारे में बताना होगा। 
  • इसके बाद आपको उसे सबमिट कर देना होगा, जिससे आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस लेख के जरिए स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 से जुड़ी लगभग सभी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इसके जरिए छात्रवृत्ति प्राप्त कर अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको इससे जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1800-102-8014 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ अगर आपको ऐसे ही किसी अन्य योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो आप हमारी वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। 

Read Also: audioalter | get_ready_bell:client_pulse | mygroundbizaccount

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Swami Vivekananda Scholarship 2024 

प्रश्न: स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है? 

उत्तर: स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 के लिए नए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त, 2024 है। 

प्रश्न: स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://svmcm.wbhed.gov.in/ है, जिसके जरिए आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

प्रश्न: स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति 2024 के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

उत्तर: इसके लिए सिर्फ पश्चिम बंगाल के मेधावी छात्र ही आवेदन कर सकते हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है। 

Read Also: www.mygkguru.in 2024 | how did mr krabs die | instavigation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top