Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024: बिजनेस करने के लिए सरकार दे रही है 10 लाख रुपये, जानें कैसे करें आवेदन?

Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहाँ देखें आवेदन प्रकिया एवं पात्रता शर्तें

उत्तर प्रदेश न केवल क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि जनसंख्या की दृष्टि से भी सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और यहां की जनसंख्या 200 मिलियन से भी अधिक है। ऐसे में यहां कामगारों और मजदूरों की कोई कमी नहीं है। मगर संसाधनों की कमी होने की वजह से वह लोग न तो अपने कौशल को विकसित कर पा रहे हैं और न ही उद्योगों की शुरुआत कर पा रहे हैं। इसी वजह से सरकार समय-समय पर उनके लिए कई सारी योजनाएं लाते रहती हैं और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 (Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024) है।

इस योजना के जरिए राज्य के श्रमिकों को विकसित करने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही साथ उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। इस योजना के जरिए सरकार लाभार्थियों को 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान करती है।

ऐसे में अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सबसे पहले आवेदन करना होगा। मगर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में जानने से पहले आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की पात्रता क्या है? के बारे में जानना होगा। तभी जाकर आपको पता लग सकेगा कि आप इसका लाभ ले सकते हैं या नहीं। तो आइए उत्तर प्रदेश द्वारा शुरू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana) से जुड़ी सभी बातों को बारीकी से जानते हैं।

ये भी देखें: मानव संपदा पोर्टल यूपी | नरेगा राजस्थान झालावाड़ जॉब कार्ड लिस्ट 2024

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की जानकारी – Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024 information

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 क्या है? – What is Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024?

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के श्रमिकों और कामगारों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने तथा वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की शुरुआत की है। यह एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए सालाना 15 हजार श्रमिक नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार कर्मचारियों को 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यह योजना पारंपरिक कारीगरों जैसे बढ़ई, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार आदि को लाभ और निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी मदद करने के उद्देश्य से चलाई गई है।

इस योजना के तहत कारीगरों को उनके सफल प्रशिक्षण के बाद ट्रेड से संबंधित आधुनिक तकनीक पर आधारित उन्नत किस्म की टूल किट भी दी जाती है। ताकि उन श्रमिकों और कामगारों को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। मालूम हो कि यह योजना पूरे उत्तर प्रदेश में लागू है और इसका लाभ राज्य भर के श्रमिकों और कामगारों को मिल सकता है। 

ये भी देखें: मुख्यमंत्री अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना राजस्थान 2024 | राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2024

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 का उद्देश्य – Objective of Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की शुरुआत अपने राज्य के श्रमिकों और कामगारों को स्व-रोज़गार बनाने में मदद करने के उद्देश्य से की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य अपने राज्य के श्रमिकों और कामगारों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद करना और उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार करना है। इसी वजह से सरकार उन्हें 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 

उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के लाभार्थियों को 6 दिनों का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दे रही है, ताकि उनके कौशल में सुधार हो सके। यूपी गवर्नमेंट ने इस योजना की शुरुआत बेरोजगारी को कम करने व श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की है। ऐसे में अगर आप भी पारंपरिक कारीगरों में आते हैं, तो इसका लाभ ले सकते हैं। 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and Features of Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं, जिसके बारें में जानना काफी जरूरी है। 

  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के पारंपरिक श्रमिकों और कलाकारों को फायदा देने के लिए की गई है। 
  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के तहत लोहार, कुम्हार, बढ़ई, दर्जी, बुनकर, सुनार आदि निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए स्वरोजगार शुरू करने वालों को 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 
  • इस योजना के जरिए प्रत्येक वर्ष करीब 15,000 श्रमिकों को फायदा मिलेगा। 
  • इसकी एक ख़ास बात यह भी है कि इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 
  • उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 का संचालन किया जा रहा है।
  • यूपी गवर्नमेंट की इस योजना के जरिए पारंपरिक श्रमिकों और कलाकारों का भविष्य उज्जवल बनेगा और वह सभी आत्मनिर्भर बनेंगे। 

ये भी देखें: राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना | इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की पात्रता – Eligibility for Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

अगर आप भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसकी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं।

  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए केवल उत्तर प्रदेश के कामगार व श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं। 
  • साथ ही उन आवेदकों की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ एक परिवार के केवल एक ही व्यक्ति को मिल सकता है।
  • इसका लाभ केवल वही व्यक्ति उठा सकता है जिसके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में न हो।
  • अगर किसी व्यक्ति ने पिछले दो सालों में इस योजना के तहत कोई भी टूलकिट प्राप्त किया है तो वह इसके लिए पात्र नहीं है। 
  • इसका लाभ प्राप्त करने के लिए किसी विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।

ये भी देखें: इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की पात्रता | राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना की पात्रता

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required for Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

यदि आप विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की पात्रता शर्तों को पूरा करने में सफल होते हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। 

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक। 

उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply for Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024?

उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक जो विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की पात्रता शर्तों को पूरा करता है और उसके पास सभी आवश्यक दस्तावेज हैं, तो वह आवेदन कर सकता है। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको आवेदक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको New User Registration (नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण) के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको योजना का नाम, अपना नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, जिला आदि की जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट कर देना है। 
  • सबमिट करने के बाद आपको उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड मिल जाएगा। 
  • अब आपको इसकी मदद से इसमें लॉगिन कर लेना है। 
  • लॉगिन करने के बाद आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 का आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। 
  • इसमें आपको अपना व्यक्तिगत विवरण भरने के बाद बैंक विवरण भरना होगा। 
  • यह करने के बाद आपको परंपरागत कारीगर से जुड़े होने के प्रमाण पत्र पर क्लिक करना होगा और उसका प्रिंटआउट निकलवाना होगा। 
  • इसमें आपको अपने ग्राम प्रधान, अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद या वार्ड के सदस्य का हस्ताक्षर और मोहर लगवाना होगा और वापस अपलोड करना होगा।
  • परंपरागत कारीगर से जुड़े होने का प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद आपको अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और सबमिट कर देना होगा। 
  • इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। 

ये भी देखें: सौर कृषि आजीविका योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | राजस्थान आपकी बेटी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 का आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें? – How to check Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024 application status? 

अगर आपने उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन किया है और अब अपने आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं। 

  • इस योजना का आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको लॉगिन के विकल्प में आवेदक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको आवेदन स्थिति का विकल्प दिखाई दे जाएगा। 
  • आपको उसमें आवेदन संख्या दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति जानें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • यह करते ही आपको आपके आवेदन का स्टेटस दिखाई दे जाएगा। 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 लॉगिन कैसे करें? 

अगर आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए लॉगिन (Vishwakarma Shram Samman Yojana Login) करना है तो सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि उद्योग और उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट है। 
  • वेबसाइट पर जाते ही आपको होमपेज पर लॉगिन का विकल्प दिख जाएगा। 
  • उस विकल्प पर क्लिक करते ही आपको ड्रापडाउन मेनू में आवेदक लॉगिन, विभाग लॉगिन, प्रशिक्षण संस्थान लॉगिन और बैंक लॉगिन का विकल्प दिखाई दे जाएगा। 
  • इसमें से आप अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं। वहीं अगर आपको इससे जुड़े किसी सवाल के बारे में जानना है तो इसके हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 888 पर कॉल करके जान सकते हैं। 

Read Also: Shala Darpan Portal | ssoid rajasthan | How to Recover SSO ID (Single Sign On)

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल -FAQs about Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

प्रश्न: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in/ है। 

प्रश्न: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 का हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 888 है, जिसके जरिए आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। 

प्रश्न: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

उत्तर: इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश के कामगार व श्रमिक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है। 

प्रश्न: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत है? 

उत्तर: इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाता पासबुक की जरूरत है। 

विश्वकर्मा योजना से संबंधित जानकारी

राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना 2024PM Vishwakarma Yojana Status Check 2024
घर बैठे पीएम विश्वकर्मा योजना मे अपने मोबाइल ऐप से करें अप्लाईPM Vishwakarma Free Toolkit E Voucher 2024
पीएम विश्वकर्मा योजना 2024PM Silai Machine Vishwakarma Yojana 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top