E Shram Card 2024: ई श्रम कार्ड – लाभ, विशेषताएं, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन कैसे करें?

E Shram Card 2024: ई श्रम कार्ड

E Shram Card Bhatta: भारत एक ऐसा देश है, जहां की आधे से ज्यादा आबादी असंगठित क्षेत्रों में काम कर रही है। इस वजह से भारत सरकार उनके भलाई के लिए समय-समय पर कई योजनाएं लाते रहती है और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना ई-श्रम कार्ड योजना (e Shram Card Yojana) है। भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने साल 2021 में असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड (e-SHRAM Card) की शुरुआत की थी, ताकि उन सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सके। 

भारत सरकार इसके लिए आवेदन करने वाले श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड या लेबर कार्ड प्रदान करती है, जिसके द्वारा कई लाभ लिए जा सकते हैं और मौजूदा समय में केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये का भत्ता दिया जा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार ने ई श्रम कार्ड की 1000 रुपये की नई किस्त जारी की थी, जोकि श्रमिकों को DBT के माध्यम से भेजी गई थी। अब तक लगभग सभी श्रमिकों को इसकी नई किस्त प्राप्त हो चुकी है, जिसने इसके लिए आवेदन कर रखा था। लेकिन अगर आपको अभी तक यह किस्त प्राप्त नहीं हुई है तो आप ई श्रम कार्ड भत्ता सूची (E Shram Card Bhatta List) चेक कर सकते हैं। 

ज्ञात हो कि ई श्रम कार्ड भत्ता सिर्फ और सिर्फ उन्हीं श्रमिकों को मिल रहा है, जिनके पास ई-श्रम कार्ड मौजूद है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए आवेदन कैसे करें? और ई श्रम कार्ड भत्ता पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

ई श्रम कार्ड भत्ता ओवरव्यू – E Shram Card Bhatta Overview

Swami Vivekananda Scholarship 2024-25 | Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024

ई श्रम कार्ड भत्ता क्या है? – What is E Shram Card Bhatta? 

दरअसल, ई श्रम कार्ड भत्ता, ई-श्रम कार्ड के तमाम लाभों का हिस्सा है, जिसे असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे भारतीय श्रमिकों के लिए बनाया गया है। असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों के लिए ई श्रम कार्ड एक विशिष्ट पहचान पत्र है, जोकि अगस्त 2021 में लॉन्च हुए ई-श्रम पोर्टल का हिस्सा है। इसे श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) बनाने के लिए शुरू किया गया है, ताकि असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सके और उनका जीवन बेहतर किया जा सके। 

ई-श्रम कार्ड धारकों को ई श्रम कार्ड भत्ता के तहत प्रतिमाह 1 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जोकि DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। यही नहीं बल्कि ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार 60 साल की उम्र के बाद प्रति माह 3,000 रुपये का पेंशन दे रही है। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवरेज और 2 लाख रुपये का मृत्यु बीमा भी दिया जा रहा है। वहीं आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। 

ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना का उद्देश्य – Objective of e-Shram Card Bhatta Yojana 

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना (e-Shram Card Allowance Scheme) का उद्देश्य भारत में निवास कर रहे उन सभी श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। ई-श्रम कार्ड धारकों को भारत सरकार प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता इसलिए प्रदान कर रही है, ताकि वह सभी अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें और खुशहाल जीवन जी सकें। 

बता दें कि भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे गरीब श्रमिकों को एक विशिष्ट पहचान दिलाने और उनका केंद्रीकृत डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से की है, ताकि सरकार उनके लिए समय-समय पर नई योजनाएं ला सके और उन्हें वित्तीय सहायता या अन्य प्रकार की सहायता प्रदान कर सके। 

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) | Rajasthan Vishwakarma Kamgar Kalyan Yojana 2024

ई-श्रम कार्ड भत्ता के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and features of E Shram Card Bhatta

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-श्रम कार्ड भत्ता के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं है, जिनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे बारीकी से बताया है। 

  • ई-श्रम कार्ड भत्ता का सबसे बड़ा लाभ यही है कि इसके जरिए असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। 
  • असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिक सरकार द्वारा मिलने वाले मासिक भत्ते का उपयोग अपनी मर्जी के अनुसार कर सकते हैं। 
  • इसकी एक ख़ास बात यह भी है कि श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड भत्ता सिर्फ 60 साल तक दिया जा रहा है और उसके बाद उन्हें प्रति माह 3,000 रुपये का पेंशन मिल रहा है। 
  • इसके अलावा ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करने वाले श्रमिकों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर या पूरी तरह से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
  • इतना ही नहीं बल्कि आंशिक रूप से विकलांग होने पर केंद्र सरकार 1 लाख रुपये प्रदान कर रही है।
  • अगर ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करने वाले श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो इसका सभी लाभ उसकी धर्मपत्नी को मिलने लगता है। 

ई-श्रम कार्ड भत्ता की पात्रता – Eligibility for E-Shram Card Allowance

बता दें कि ई-श्रम कार्ड भत्ता सिर्फ और सिर्फ उन्हीं श्रमिकों को प्राप्त हो रहा है, जो इसकी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करने के लिए आपको इसकी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा, जिसका निर्धारण भारत सरकार द्वारा किया गया है।  

  • ई-श्रम कार्ड के तहत ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करने के लिए आपका भारतीय होना अनिवार्य है।
  • ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को पास ई-श्रम कार्ड होना जरूरी है। 
  • ई-श्रम कार्ड सिर्फ और सिर्फ असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिक ही बनवा सकते हैं, जिनमें प्रवासी मजदूर, गिग मजदूर, प्लेटफ़ॉर्म मजदूर और MGNREGA योजना के तहत काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं।
  • अगर कोई ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहता है तो उसकी उम्र 16 साल से लेकर 59 साल के बीच होनी चाहिए। 
  • अगर कोई श्रमिक EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) या ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) का सदस्य है, तो वह इसका लाभ नहीं प्राप्त कर सकता है। 

PM Vishwakarma Yojana Status Check 2024 | PM Vishwakarma Free Toolkit E Voucher 2024

ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required for E Shram Card Bhatta

जैसे की हमने ऊपर बताया है कि ई श्रम कार्ड भत्ता ई श्रम कार्ड का ही हिस्सा है। ऐसे में आपको ई श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करने के लिए ई श्रम कार्ड बनवाना होगा, जिसके लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। 

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर।

ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? – How to apply online for e Shram Card bhatta? 

अगर आपको भी ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) में जाकर करा सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी पड़ती है। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ई-श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जोकि https://eshram.gov.in/ है। 
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको मेनू बार में डैशबोर्ड पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको ई-श्रम पर रजिस्टर करें का विकल्प दिखाई देगा, जिसे क्लिक करना होगा। 
  • अब आप दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको आपके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘ओटीपी भेजें’ के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और अपनी जानकारियों को सत्यापित करना होगा। 
  • यह प्रोसेस पूरा करने के बाद आपको कुछ अन्य जानकारियां भरनी होंगी, जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स आदि। 
  • एक बार जब आप यह सभी जानकारियों को भर लेंगे तो फिर आपको इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और अंत में सबमिट कर देना होगा। 
  • ऐसा करने के बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त होने लग जाएगा। लेकिन अगर आपको यह भत्ता प्राप्त नहीं हो रहा है तो आप ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक (E Shram Card Payment Status Check) कर सकते हैं, जिसका प्रोसेस नीचे बताया गया है। 

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 | PM Silai Machine Vishwakarma Yojana 2024

ई श्रम कार्ड भत्ता का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? – How to check payment status of e Shram Card Allowance?

  • अगर आपको भी ई-श्रम कार्ड भत्ता का पेमेंट स्टेटस या पेमेंट लिस्ट चेक करना है तो सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘ई श्रम कार्ड भुगतान सूची’ का लिंक दिखाई देगा, उसे क्लिक कर दें।
  • अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको आपका ई-श्रम कार्ड नंबर, यूएएन नंबर या आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सारी जानकारी भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा। 
  • यह करते ही आपको ई-श्रम भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी। 

ई श्रम कार्ड की नई लिस्ट कैसे देखें? – How to check e shram card new list? 

अगर आपको भी ई-श्रम कार्ड 2024 की नई लिस्ट (E Shram Card New List 2024) देखनी है तो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हो। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि eshram.gov.in है। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर ही आपको E Shram Card New List 2024 का विकल्प दिखाई देगा, जिसे क्लिक कर देना है। 
  • अब आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, उस पेज पर आपको ई-श्रम कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने ई श्रम कार्ड की लिस्ट आ जाएगी। 

Anuprati Coaching Yojana 2024 | Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana 2024

निष्कर्ष 

हमने अपने इस लेख के माध्यम से ई श्रम कार्ड भत्ता से जुड़े लगभग सभी सवालों का जवाब दे दिया है। ऐसे में आप आसानी से ई श्रम कार्ड भत्ता का लाभ ले सकते हैं। यही नहीं बल्कि आप हमारे वेबसाइट SSO ID Rajasthan के जरिए ऐसे ही कई अन्य चीजों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। 

लेकिन अगर आपको ई श्रम कार्ड भत्ता या ई श्रम कार्ड से जुड़े किसी सवाल के बारे में जानना है तो आप 14434 पर कॉल करके पता कर सकते हैं। यह भारत सरकार के ई श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर है। 

ई श्रम कार्ड भत्ता को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs regarding e-shram card allowance

प्रश्न: ई श्रम कार्ड भत्ता में कितने रुपये मिलते हैं? 

उत्तर: ई श्रम कार्ड भत्ता में केंद्र सरकार प्रतिमाह 1 हजार रुपये देती है। 

प्रश्न: ई श्रम कार्ड भत्ता का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है? 

उत्तर: इसका लाभ सिर्फ और सिर्फ भारत के श्रमिक ही प्राप्त कर सकते हैं, जो EPFO या ESIC के सदस्य नहीं हैं। साथ ही असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। 

प्रश्न: ई श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: ई श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 14434 है, जिसके जरिए आपको ई श्रम कार्ड की सारी जानकारी मिल सकती है। 

Also Read: get_ready_bell:client_pulse | change sso id password | education schemes in rajasthan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top