Mukhyamantri Sambal Yojana (मुख्यमंत्री संबल योजना): कमजोर वर्गों के लिए सहारा

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2024(Mukhyamantri Sambal Yojana): मध्य प्रदेश वैसे तो अपने ऐतिहासिक स्मारकों, विविध वनस्पतियों और जीव-जंतुओं आदि के लिए जाना जाता है। मगर बीते कुछ सालों में मध्य प्रदेश सरकार ने काफी कुछ किया है, जिस वजह से यह आधुनिक सुविधाओं के लिए भी जान जाने लगा है। मध्य प्रदेश का शहर इंदौर आज के समय भारत का सबसे साफ़ शहर है। इसका श्रेय सरकार और जनता दोनों को दिया जा सकता है। 

खासकर सरकार को चूंकि सरकार द्वारा समय-समय पर कई खास योजनाएं लाई जा रही हैं और आज के अपने इस लेख के माध्यम से हम आपको मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही कल्याणकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण योजना (Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana) है। इस योजना को जन कल्‍याण संबल योजना (Jan Kalyan Sambal Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। 

यह योजना मध्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाई गई है और इसके जरिए सरकार 5 हजार से लेकर 4 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। तो आइए जानते हैं कि मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के लिए आवेदन कैसे करें? और इसके लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? 

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना का ओवरव्यू – Overview of Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 

लेख का नाममुख्यमंत्री संबल योजना (Mukhyamantri Sambal Yojana)
योजना का नाममुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना
योजना का मौजूदा नाममुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना 2.0
राज्यमध्यप्रदेश
शुरू किया गयाश्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा
विभागअसंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग, मध्‍यप्रदेश शासन
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मध्य प्रदेश के श्रमिक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sambal.mp.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर090624123658 / 280622125639

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना क्‍या है? – What is Mukhyamantri Sambal Yojana? 

SSO ID Rajasthanlogin कि तरफ से Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana की सम्पूर्ण जानकारी: मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना 2.0 का पुराना रूप है। दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2018 में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपये, आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये जबकि स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि श्रमिकों को प्रदान कर रही है। 

मालूम हो कि मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना 2.0 (Madhya Pradesh Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0) की शुरुआत इसे सरल बनाने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए की गई है। इसमें नया पंजीकरण करने के साथ ही साथ उन श्रमिकों के लिए पुनः पंजीकरण करने के लिए भी आवेदन की सुविधा दी गई है, जिन्हें पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था। ऐसे में अगर कोई श्रमिक आवेदन करना चाहता है तो वह आसानी से कर सकता है। यह भी बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के तहत लाभार्थियों को संबल कार्ड प्रदान करती है और आपको इस लेख में संबल कार्ड बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है? के बारे में भी जानने को मिलेगा। 

Also Read:- Seekho Kamao Yojana क्या है? || E Shram Card क्या है? || Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana क्या है?

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना का उद्देश्‍य – Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana/Mukhyamantri Sambal Yojana Objective 

मध्य प्रदेश सरकार ने जन कल्‍याण संबल योजना की शुरुआत अपने राज्य के असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य के गरीब लोगों को विभिन्‍न सरकारी योजनाओं का लाभ देने है, ताकि उन्हें और उनके बच्चों को ज्यादा कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 

यही वजह है कि मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार को जन्‍म से लेकर मृत्‍यु के बाद तक कई लाभ प्रदान कर रही है। इसके जरिए अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये, सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये दिए जाते है। इसके अलावा स्थायी विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना 2.0 का उद्देश्य इसे सरल बनाना और प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। इसके साथ ही साथ नए पंजीकरण और पुनः पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि सभी जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

Also Read:- PM Silai Machine Vishwakarma Yojana के उद्द्श्ये || Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 – Urban के उद्द्श्ये

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and Features of Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana

असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मध्य प्रदेश के श्रमिकों के लिए चलाई गई मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं। इनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे बारीकी से बताया है। 

  1. मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। 
  2. सरकार द्वारा इस योजना के जरिए बच्चों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है, जबकि गर्भवती महिलाओं को मातृत्‍व सुविधा प्रदान की जा रही है। 
  3. इसके अलावा इसके तहत दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। 
  4. मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल कार्ड प्राप्त लाभार्थियों को सरकार तय सीमा तक बिजली बिल माफ़ी की सुविधा दे रही है। 
  5. कृषि में लगे किसानों को बेहतर कृषि उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। 
  6. इसके अलावा श्रमिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
  7. मध्य प्रदेश सरकार गरीब श्रमिकों को अंतिम संस्कार करने के लिए भी सहायता राशि प्रदान कर रही है। 
  8. इसके जरिए सिर्फ असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे गरीब श्रमिकों को ही लाभ प्रदान किया जा रहा है। 

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना में शामिल अन्य योजनाएं – Other schemes included in Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के अंतर्गत आने वाली योजनाएं कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. अनुग्रह सहायता योजना
  2. अंतयेष्टि सहायता योजना
  3. शिक्षा प्रोत्‍साहन योजना
  4. बिजली बिल माफी योजना
  5. सरल बिजली योजना
  6. रोजगारन्‍मुखी प्रशिक्षण योजना
  7. उन्‍नत व्‍यवसाय हेतू उपकरण अनुदान योजना
  8. नि:शुल्‍क चिकित्‍सा प्रसुती सहायता योजना।

Also Read:- Swami Vivekananda Scholarship || SSO ID Kaise Banaye || Rajasthan SSO ID क्या होती है? 

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना की पात्रता – Eligibility for Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के लिए कई पात्रता शर्तों का निर्धारण किया है और केवल वही श्रमिक इसका लाभ ले सकते हैं, जो इन्हें पूरा करेंगे। 

  1. इसके लिए सिर्फ और सिर्फ मध्‍य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। 
  2. एमपी जन कल्‍याण संबल योजना के लिए असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं। 
  3. इसके लिए आवेदन करने वाली व्यक्ति की उम्र 18 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। 
  4. आवेदक के पास बीपीएल कार्ड या श्रमिक कार्ड हाेना जरूरी है। 
  5. मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास समग्र आईडी या परिवार आईडी होना अनिवार्य है।
  6. इसके लिए केवल वही श्रमिक आवेदन कर सकते हैं, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। 
  7. आवेदक के पास भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, ग्रेच्युटी जैसे अन्य सामाजिक सुरक्षा कवर नहीं होने चाहिए। 

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची – List of documents required for Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana

मध्य प्रदेश के श्रमिकों को इसके लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। 

  1. समग्र आईडी 
  2. आधार कार्ड 
  3. बीपीएल कार्ड या राशन कार्ड या श्रमिक कार्ड
  4. निवास प्रमाण पत्र 
  5. जाति प्रमाण पत्र 
  6. आय प्रमाण पत्र 
  7. बैंक खाता पासबुक 
  8. मोबाइल नंबर 
  9. पासपोर्ट साइज फोटो। 

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply for Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana?

अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और आपके पास वह सभी जरूरी दस्तावेज हैं, जिनकी आवेदन के लिए जरूरत है। तो आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको आगे बताए गए स्टेप्स का पालन करना होगा। 

हालांकि उससे पहले यह जान लीजिए कि संबल योजना ऑनलाइन आवेदन या संबल कार्ड पंजीकरण (Sambal Card Registration) दोनों एक ही है। यानी इसका पालन करके आवेदन करने के बाद आपको कार्ड प्राप्त हो जाएगा। मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना का कार्ड कैसे डाउनलोड करें? का सारा प्रोसेस हमने आगे विस्तार से बताया है। 

  1. मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://sambal.mp.gov.in/ है। 
  2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद होम पेज पर आपको सेवाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  3. इसके बाद आपको  नीचे दिखाई दे रहे पंजीयन हेतू आवेदन करें के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।
  4. अब अब नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपनी और अपने परिवार की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी तथा अंत में समग्र सर्च पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद आपको समग्र आईडी के e-kyc से जुड़ा मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें आपको बताए गए स्टेप्स का पालन करना होगा। 
  6. यह करने के बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर ओटीपी दर्ज करना होगा। 
  7. इसके बाद आपकी सारी जानकारी आपको आपके स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
  8. अब आपको उसमें अपनी जानकारी को पुन: चेक करना है और अन्य जानकारियों को भरना है। 
  9. इसके बाद आगे का प्रोसेस करके आवेदन संरक्षित करें के ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा। 
  10. यह करने के बाद आपका आवेदन प्रोसेस पूरा हो जाएगा और आप चाहें तो उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं, ताकि आपको आपका आवेदन क्रमांक मिल सके। 

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना का कार्ड कैसे डाउनलोड करें? – How to download Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana Card?

  1. संबल कार्ड डाउनलोड (Sambal Card Download) करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in/ पर जाना होगा। 
  2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे हितग्राही विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको अपना संबल या समग्र सदस्य आईडी नंबर दर्ज करना होगा और विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  4. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जिसमें आपको संबल कार्ड प्रिंट (Sambal Card Print) करें के ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा। 
  5. इसके बाद आप अपनी इच्छा अनुसार संबल कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

हमने अपने इस लेख के माध्यम से मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना (मुख्‍यमंत्री संबल योजना) की सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसका लाभ ले सकते हैं। मध्य प्रदेश के निवासी इस लेख के माध्यम से मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल 2.0 योजना क्‍या है? और मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें? की भी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

यही नहीं बल्कि आप सभी हमारी वेबसाइट के माध्यम से कई अन्य योजनाओं आदि की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको संबल योजना की ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप इसके फ़ोन नंबर 0755-2573036, 2573046 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। 

Also Read:- Rajasthan SSO Services की सूची देखें || Rajasthan SSO ID पंजीकरण कैसे करे

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs About Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 

प्रश्न1: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in/ है, जिसके जरिए इसके लिए आवेदन करने के साथ ही साथ कई अन्य चीजें की जा सकती हैं। 

प्रश्न2: मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: इस योजना का हेल्पलाइन नंबर 0755-2573036 / 2573046 है, जिसके जरिए इससे जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। 

प्रश्न3: मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

 उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल योजना के लिए सिर्फ और सिर्फ असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों मध्य प्रदेश में मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 60 के बीच है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top